Latest News मनोरंजन

बेटी रिया कपूर की रिसेप्शन पार्टी होस्ट करेंगे Anil Kapoor,


  • नई दिल्ली। अनिल कपूर की बेटी रिया कपूर (Rhea Kapoor) ने अपने बॉयफ्रेंड करण बूलानी (Karan Boolani) के साथ 14 अगस्त को सात फेरे लिए। दोनों पिछले 13 साल से रिलेशनशिप में थे। इस शादी में महज कुछ करीबी रिश्तेदार और खास दोस्त शामिल हुए जो अनिल कपूर के के जुहू वाले बंगले में हुई। वहीं अब खबरें हैं कि इस पाइवेट इवेंट के बाद आज रिया-करण की रिसेप्शन पार्टी होगी जिसे अनिल कपूर होस्ट करेंगे। सूत्रों के मुताबिक, इस पार्टी में इंडस्ट्री के कई सेलेब्स नजर आने वाले हैं।

बता दें कि बैंड, बाजा के बिना ही इस खूबसूरत जोडे ने बड़ी सादगी से शादी रचाई। शादी में केवल फैमिली मेंबर और कपल के करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे। वहीं अपने बहन की शादी में सोनम कपूर का लुक काफी चर्चा में रहा। माथे पर मांगटीका, बालों में गजरा और आसमानी करल के अनारकली सूट में सोनम किसी रानी से कम नहीं लगी रही थीं।

पैपराजी के सामने एक्ट्रेस ने अपने पति आनंद अहूजा के साथ जमकर पोज भी दिए। सोशल मीडिया फंक्शन की कई सारे वीडियोज वायरल हुए हैं। लेकिन अभी तक दुल्हन और दुल्के की तस्वीर सामने नहीं आई है। वहीं अर्जुन कपूर, खुशी कपूर, शनाया कपूर भी अपनी बहन की शादी में शामिल हुईं।