News TOP STORIES अन्तर्राष्ट्रीय नयी दिल्ली

ब्रिटिश पीएम के बाद जापान के पीएम सुगा ने भी भारत दौरा किया रद्द


नई दिल्ली,  भारत में कोरोना वायरस का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है जिसका असर फॉरेन डिप्लोमेसी पर भी पड़ रहा है। पहले ब्रिटिश पीएम बोरिस जॉनसन ने भारत दौरा रद्द कर दिया और अब जापान पीएम योशिहिदे सुगा के भी भारत दौरा रद्द होने की खबर आ रहा है। जापानी मीडिया के हवाले से खबर है कि जापान के प्रधानमंत्री ने भारत में कोरोना के सकेंड वेभ को देखते हुए भारत आने का प्लान कैंसिल कर दिया है। भारत दौरा रद्द होने के साथ साथ जापान पीएम का फिलीपींस दौरा भी रद्द हो गया है। जापानी मीडिया की रिपोर्ट में कहा गया है कि कोविड-19 के मामले पूरी दुनिया में फिर से बढ़ने लगे हैं और भारत पर भी इसका असर पड़ा है। लिहाजा जापान के प्रधानमंत्री ने फिलहाल जापान में संक्रमण की रफ्तार रोकने की कोशिश पर ध्यान देने की बात कही है।

जापान पीएम का भारत दौरा रद्ददरअसल, जापान के प्रधानमंत्री ने देश की जनता से वादा किया है कि जापान को संक्रमण से मुक्त करने के लिए उनकी सरकार जून के अंत तक 10 करोड़ वैक्सीन की डोज खरीदेगी। रिपोर्ट के मुताबिक अब तक जापान में सिर्फ 15 लाख के करीब ही वैक्सीन की डोज की खरीदी की गई है जबकि जापान की आबादी करीब साढ़े 12 करोड़ है और सिर्फ 11 लाख लोगों को ही वैक्सीन की डोज दी गई है। ऐसे में जापान भी कोरोना संक्रमण से काफी प्रभावित है। जापान सरकार ने फिलहाल संक्रमण की रफ्तार रोकने के लिए बेहज कड़े नियम देश में लागू किए हैं। जापान में 11 मई तक कड़ी पाबंदियां लागू रहेंगी। वहीं, जापान सरकार ने देश की जनता से गैर-जरूरी विदेश यात्राओं को भी फिलहाल टालने के लिए कहा है। जापान के प्रधानमंत्री इसी महीने के अंत में भारत दौरे पर आने वाले थे और माना जा रहा था कि भारतीय प्रधानमंत्री के साथ उनकी कई अहम मुद्दों पर बात होती, जिसमें सबसे प्रमुख चीन था।