पटना

भक्तों का दुख हरने पृथ्वी पर आती हैं मां दुर्गा, शारदीय नवरात्र 7 से


पटना (आससे)। हर साल शारदीय नवरात्र का आरंभ आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से होता है। इसके बाद अगले 9 दिनों तक देवी दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों की पूजा की जाती है। मान्यता है कि इन दिनों में देवी पृथ्वी पर आती हैं और अपने भक्तों के दुख हर लेती हैं। उनकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। इस साल शारदीय नवरात्र 7 अक्टूबर से शुरू होगा। कलश स्थापना या घटस्थापना इसी दिन की जायेगी।

घटस्थापना का शुभ मुहूर्त 7 अक्टूबर को सुबह 6.17 से 7.7 बजे के मध्य का होगा। नवरात्र में व्रत के साथ कन्या पूजन का बहुत महत्व होता है। जो लोग नवरात्र के 9 दिनों का व्रत रखते हैं या फिर पहले दिन और दुर्गा अष्टमी का व्रत रखते हैं, वे कन्या पूजन करते हैं। कई स्थानों पर कन्या पूजन दुर्गा अष्टमी के दिन होता है और कई स्थानों पर यह महानवमी के दिन होता है। 1 से लेकर 9 वर्ष की कन्याओं को मां दुर्गा का स्वरूप माना जाता है। इसलिए उनकी पूजा की जाती है।