वाराणसी

भाजपाने किसानोंको किया सम्मानित


भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपयी के जन्मोत्सव पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रदेश के ९ करोड़ किसानों को सम्मान निधि के रूप में उनके खाते में पैसा ट्रांसफर करने के साथ.साथ गांव गांव ब्लाकों पर किसानों के सम्मान कार्यक्रम के तहत भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश सह संघटन मंत्री भवानी सिंह जी काशी क्षेत्रीय महामंत्री अशोक चौरसिया क्षेत्रीय मंत्री राजेश राजभर और आशीष बघेल वाराणसी जिले के सेवापुरी मण्डल के ठठरा गाँव मे प्रधानमंत्री किसान सम्मान कार्यक्रम में उपस्थित हुए संघटन मंत्री ने किसानों को कृषि सुधार कानून के बारे में बताया और किसान भाईयो को माल्यार्पण कर सम्मानित किया। जिसमें मुख्य रूप से जिलामंत्री प्रवीण कुमार सिंह , अशोक कुमार सिंह , दिनेश तिवारी , रमेश सिंह , रामधनी गुप्ता, बच्चा जायसवाल, अरुण तिवारी , अजय सिंह, सुनील बिन्द, अर्जुन गुप्ता, हरि शंकर विश्वकर्मा, उमा शंकर पटेल, तारा शंकर बिन्द किसान भाईयो में राधेश्याम दुबे ,ओम प्रकाश मौर्य, मुरारी दुबे, दिनेश दुबे, रमा कान्त बिन्द, खोदाई बिन्द, माहेश्वरी बिन्द, पुजारी बिन्द , श्याम लाल मौर्य आदि मौजूद थे।