Latest News खेल

भारतीय तीरंदाजों ने पोलैंड में जीते 8 गोल्ड सहित 15 मेडल, पीएम मोदी ने दी बधाई


  • भारतीय तीरंदाजों ने पोलैंड में जीते 8 गोल्ड

खेल। टोक्यो ओलंपिक (Tokyo Olympics) के बाद पोलैंड (Poland) में भारतीय खिलाड़ियों (Indian Players) का जलवा बरकरार है। पोलैंड के व्रोक्लॉ में खेली जा रही विश्व तीरंदाजी यूथ चैंपियनशिप (World Youth Archery Championships) में भारतीय तीरंदाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 15 मेडल अपने नाम किए। इसमें 8 गोल्ड, 5 कांस्य और 2 सिल्वर शामिल हैं। वहीं पुरुष टीम ने फ्रांस को 5.3 से हराया जबकि मिश्रित युगल रिकर्व वर्ग में दो स्वर्ण और तीन रजत पदक जीते हैं।

इस टूर्नामेंट में भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है, इसके रिकर्व और कंपाउंड कैटेगरी में भारत ने पांच स्वर्ण, दो सिल्वर और पांच कांस्य पदक जीते है। वहीं अंडर-21 कैटेगरी में भी भारत तीन स्वर्ण और एक कांस्य की दौड़ में है। पुरुष टीम में बिशाल चांगमाइ, अमित कुमार और विकी रूहाल की टीम ने फ्रांस को 53.50, 56.54, 55.57, 54.54 से हराया। वहीं चांगमाइ ने तमन्ना के साथ मिश्रित कैटेगरी में भी जीत हासिल की।

इसके बाद भारतीय टीम ने कजाखस्तान के झांगबाइरबे को 6.4 से हराकर व्यक्तिगत कैटेगरी में भी कांस्य पदक जीता है। भारत की इस असाधारण जीत पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी बधाई दी है।