Latest News नयी दिल्ली राष्ट्रीय स्वास्थ्य

भारत में कोरोना वैक्सीन की 56 करोड़ से अधिक खुराक दी गई,


  • नई दिल्ली, । भारत ने राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक 56 करोड़ से अधिक कोरोना वैक्सीन की खुराक राज्यों को दी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को इसकी जानकारी दी। मंत्रालय ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा, ‘भारत का कोविड-19 टीकाकरण 56 करोड़ के लैंडमार्क को पार कर गया है। कुल मिलाकर, 56 करोड़ 6 लाख 52 हजार से अधिक वैक्सीन की खुराक 62 लाख 67 हजार 149 सत्रों के माध्यम से दी गई है।

मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटों में 55 लाख 5 हजार से अधिक कोविड-19 टीके की खुराक दी गई है, जिसमें 41 लाख 79 हजार 215 पहली खुराक और 13 लाख 25 हजाप 860 दूसरी खुराक शामिल हैं। वहीं, 6 करोड़ 6 लाख 6 हजार 763 कोरोना वैक्सीन खुराक के साथ उत्तर प्रदेश 6 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाला पहला राज्य बन गया है। वहीं, महाराष्ट्र ने 5 करोड़ का आंकड़ा पार किया और अब तक 5 करोड़ 7 लाख 52 हजार 443 कोरोना के टीके लगाए हैं, जबकि गुजरात अब तक 4 करोड़ 12 लाख 62 हजार 937 कोविड-19 टीकों के साथ तीसरे स्थान पर है।