पटना

भोजपुर: कृषि मंत्री ने किया बिहिया में जीवन गंगा अस्पताल उद्घाटन


बिहिया (भोजपुर)। नगर के पावर हाउस के समीप जीवन गंगा अस्पताल का उद्घाटन कृषि मंत्री सह आरा के भाजपा विधायक अमरेन्द्र प्रताप सिंह ने किया। इस दौरान कार्यकर्ताओ ने भारत माता की जय के गगन भेदी नारो व फूल मालाओं सहित पूरे गर्मजोशी के साथ अभिनंदन किया। इस दौरान मंत्री ने कहा कि कोरोना अभी गया नहीं हैं, तीसरी लहर के खतरे से सावधान रहे। कृषि ही सबसे ज्यादा अपार संभावनाओ को पैदा करने वाला बहुआयामी क्षेत्र हैं, जैविक खेती पर जोर देते हुये कहा कि जो दिल्ली में आंदोलन कर रहे हैं, उसे समाप्त करें, चर्चा का माध्यम अपनाएँ, सरकार चर्चा के लिए तैयार है।

वे कृषि कानूनों को निरस्त करने के अतिरिक्त कोई भी प्रस्ताव लेकर आएं, हम बात करने के लिए तैयार हैं। पूर्व भाजपा विधायक मुन्नी देवी को कार्यकर्ताओ ने तलवार पगड़ी भेंट कर सम्मानित किया। बिहार भाजपा प्रदेश के वरीय नेता मुक्तेश्वर ओझा (भुवर ओझा) को समर्थको ने भगवा अंगवस्त्र व शॉल भेंट कर सम्मानित किया। भाजपा नेता भुवर ओझा ने मंच से पुनः शाहपुर में कृषि इंजिनीरिंग कॉलेज खोलने की मांग किया।

कार्यक्रम संचालन भाजपा प्रखंड अध्यक्ष राकेश तिवारी अटल ने किया। जीवन गंगा अस्पताल के संचालक रवीन्द्र सिंह सहित पूरी टीम का आभार जताते हुये कहा कि कोरोना आपदा के समय प्राइवेट अस्पतालों का सेवा कार्य अति सराहनीय रहा हैं। इस अस्पताल के खुलने से पूरे क्षेत्र व गांव देहात के लोगो को स्वास्थ्य लाभ प्राप्त होगा, मैं हर संभव मदद इस अस्पताल के विकास के लिए तैयार हूं।

मौके विकाश ओझा, अरविंद पाण्डेय, रविशंकर त्रिपाठी, अरविंद दुबे, अजित स्वस्तिक, चंदन पाण्डेय, कृष्णकांत सिंह, रितेश त्रिपाठी, शशि भूषण सिंह, सुरेश पाल, श्याम कुमार मुन्नू, रामसभग सिंह, धुव्र सिंह,श्रीराम महतो, कन्हैया कुमार, हिमांशु रंजन, रोहित नारायण गुप्ता, हीरा ओझा, गोनू पाण्डेय, पंकज तिवारी, अंकित पाण्डेय, अक्षय चौबे, पप्पू मिश्रा, मनीष गुप्ता थे।