मऊ

मऊ में सपा,बसपा की कब्र खोद मनोज बने निर्विरोध अध्यक्ष… ऐतिहासिक जीत पर बजे ढोल-नगाङे,जमकर नाचे भाजपाई,सपा ने लोकतंत्र की हत्या बताया,की निर्णायक आंदोलन की घोषणा


मऊ।सपा,बसपा की कब्र खोद शनिवार को भाजपा के मनोज राय निर्विरोध जिला पंचायत अध्यक्ष चुन लिये गये।जिले की सबसे बङी पंचायत के निर्विरोध अध्यक्ष घोषित होते ही जहाँ भाजपा नेताओं की बांछें खिल गयी,वहीं सपा और बसपा नेताओं के पैरों तले जैसे जमीन ही खिसक गयी।हालांकि चौंतीस सदस्यीय जिला पंचायत में सपा के सिर्फ दो ही अधिकृत उम्मीदवार जिला पंचायत सदस्य का चुनाव जीते थे।जबकि,बसपा के सात उम्मीदवारों ने चुनाव जीता था।इसके बावजूद बसपा ने अपना कोई उम्मीदवार ही मैदान में नहीं उतारा।लेकिन,सपा ने राम नगीना यादव को जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए पहले से ही उम्मीदवार घोषित कर दिया था।चुनावी आंकड़ों पर नज़र डाली जाय तो भाजपा के भी सिर्फ दो ही अधिकृत उम्मीदवार जिला पंचायत सदस्य का चुनाव जीते थे।एक को चुनाव जीतने के बाद निष्कासन रद्द करते हुए फिर से भाजपा में शामिल कर लिया गया था।फिर भी कुल मिलाकर अभी तीन ही सदस्य भाजपा के हो पाये थे।जानकारों का मानना था कि अगर सपा उम्मीदवार भी नामांकन पत्र दाखिल करता तो भाजपा और सपा के बीच सीधी लङाई होती और उसमें बसपा और निर्दलीय उम्मीदवार महत्वपूर्ण भूमिका निभाते।लेकिन,ऐन वक्त पर सपा उम्मीदवार नामांकन पत्र ही दाखिल करने नहीं पहुँचा तो यह चुनाव एकतरफ़ा भाजपा की झोली में चला गया।इसके पूर्व सपा जिलाध्यक्ष धर्म प्रकाश यादव ने पार्टी कार्यालय पर शनिवार को दोपहर बारह बजे प्रेस कांफ्रेंस करते हुए शासन-प्रशासन पर सपा उम्मीदवार को धमकाने और गायब करने का आरोप लगाते हुए इस घटना को लोकतंत्र की हत्या करने की संज्ञा देते हुए आज से ही निर्णायक आंदोलन की घोषणा की।इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र यादव”साधू”,रामजतन राजभर आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।दूसरी ओर भाजपा के निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित मनोज राय ने तीन सेट में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।उनके साथ एक पुरूष जिला पंचायत सदस्य अखिलेश राजभर और पांच महिला जिला पंचायत सदस्य मौजूद रहीं।एमएलसी यशवंत सिंह,किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एवं जिला प्रभारी कामेश्वर सिंह,विधायक विजय राजभर,जिलाध्यक्ष प्रवीण गुप्ता,गनेश सिंह आदि भी हौसला अफजाई के लिए पहुंचे थे।मनोज राय की यह ऐतिहासिक जीत जनपद मऊ में विशेष चर्चा का विषय बनी रही और समर्थकों ने ढोल-नगाङों की थाप पर जहाँ जमकर नाचा,वहीं पटाखे फोङ मिठाइयां भी बांटी गयीं।श्री राय के आवास पर बधाइयाँ देने वालों का तांता लग गया।बाहुबली सेना के नेता डाक्टर रवि प्रकाश पाण्डेय ने भी श्री राय की जीत पर खुशी प्रकट किया।