News TOP STORIES नयी दिल्ली मध्य प्रदेश राष्ट्रीय

मध्यप्रदेश के 19 नगरीय निकायों की मतगणना जारी, बड़वानी में 14 सीटों पर बीजेपी की जीत; कांग्रेस 10 पर समटी


भोपाल, मध्य प्रदेश के 19 नगरीय निकायों में अध्यक्ष भाजपा या कांग्रेस के समर्थित में से किसका अध्यक्ष बनेगा, इसका फैसला आज आ जाएगा। जिसके समर्थित पार्षद ज्यादा जीतेंगे उसकी संभावना रहेगी। सुबह नौ बजे से मतगणना शुरू हो चुकी है। मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले ये आखिरी नगरीय निकाय चुनाव थे। बता दें कि 20 जनवरी को 6 नगर पालिका और 13 नगर परिषद के लिए वोट डाले गए थे।

  • 12:50 PM, 23 Jan 2023

    MP Nagar Nikay Chunav Result 2023: धार में 6 सीटों पर कांग्रेस का कब्जा

    मध्य प्रदेश के धार जिले के 9 नगरी निकाय में से 6 पर कांग्रेस का कब्जा और 3 पर भाजपा का। भारतीय जनता पार्टी के पास में धार मनावर और डही है। जबकि कांग्रेस के पास राजगढ़, सरदारपुर, धर्मपुरी, धामनोद, एवं कुक्षी नगर परिषद कांग्रेस की बनी है। वहीं नगर पालिका पीथमपुर कांग्रेस की बन रही है।

  • 12:36 PM, 23 Jan 2023

    MP Nagar Nikay Chunav Result: पीथमपुर में कांग्रेस ने मारी बाजी, 31 सीटों में से 17 पर किया कब्जा

    पीथमपुर नगर पालिका परिषद चुनाव की मतगणना सोमवार सुबह 9 बजे से शुरू हुई। इस चुनाव में कांग्रेस ने पूरी बाजी मारी है। चुनाव में 17 सीटों पर कांग्रेस ने कब्जा किया। 13 सीटों पर भाजपा ने विजय हासिल की।

    पीथमपुर के 31 वार्ड की स्तिथि

    1- किरण चमन चोपड़ा – बीजेपी
    2 – शहजाद b पप्पू पटेल – कांग्रेस
    3 – लीला बाई कालू सिंह – बीजेपी
    4 – प्रेम पाटीदार – कांग्रेस
    5 – अशोक पटेल- बीजेपी
    6 – धनंजय राव थोराट नानू – कांग्रेस
    7 – सेवंतीबाई सुरेश पटेल – कांग्रेस
    8 – पार्वती यादव – बीजेपी
    9 – संजय वैष्णव – बीजेपी
    10 – सुनीता महेश पटेल – बीजेपी
    11 – बाला राम मीणा – बीजेपी
    12 – ज्योति अतुल पटेल – बीजेपी
    13 – लीला बाई महेश पथेरिया – कांग्रेस
    14 – रेखा विजय रघुवंशी – बीजेपी
    15 – पप्पू असोलिया – कांग्रेस
    16 – डॉ राकेश असोलिया – कांग्रेस
    17 – मनीषा लालू शर्मा – कांग्रेस
    18 – गंगा बाई डाबर- कांग्रेस
    19 – रामेश्वर गणावा – बीजेपी
    20 – रीना सुरेश नीनामा – कांग्रेस
    21 – अर्चना रंजीत भंडारी – बीजेपी
    22 – भागू गोविंद परमार – कांग्रेस
    23 – सोहन चौहान – कांग्रेस
    24 – मुन्नी राय सिंह पटेल – बीजेपी
    25 – सुधा राजेश चौधरी निर्दलीय (बीजेपी बागी)
    26 – रेखा रूप सिंह छडोदी -कांग्रेस
    27 – राधा सुरेश सिंह सुनेर – बीजेपी
    28 – राजकुमारी राधेश्याम-कांग्रेस
    29 – गौरव पोपसिंह कलमोदिया – कांग्रेस
    30 – विनोद सिंह चौहान – कांग्रेस
    31 – सुनील जगन्नाथ वर्मा- कांग्रेस

  • 12:15 PM, 23 Jan 2023

    MP Nagar Nikay Chunav Result 2023: राजपुर में 15 वार्ड में से 11 पर भाजपा की जीत

    अंजड़ में भाजपा के 11 एवं दो कांग्रेस व दो निर्दलीय जीते।  राजपुर में 15 वार्ड में से 11 भाजपा तो 4 कांग्रेस के प्रत्याशी जीते। सेंधवा में 24 में से 19 भाजपा के प्रत्याशी तो 5 कांग्रेस के जीते।

  • 11:52 AM, 23 Jan 2023

    MP Nagar Nikay Chunav Result 2023: धार नगरपालिका के परिणाम हुए घोषित

    धार नगरपालिका के परिणाम ऐसे रहे –

    वार्ड 24 मीना शांतु डोड कांग्रेस

    वार्ड 17 सलोनी पीपलोदिया नीर्दलीय

    वार्ड 20 छगन परमार भाजपा

    वार्ड 5 रंजना अज्जू राठौड़ निर्दलीय

    वार्ड 22 पूजा जीतेन्द्र अग्रवाल भाजपा

    वार्ड 19 कामेलश कमल राठौड़ कांग्रेस

    वार्ड 10 अजित जैन भाजपा

    वार्ड 23 चिंटू राठौड़ निर्दलीय

    वार्ड 21 ज्योति कालीचरण भाजपा

    वार्ड 25 मयंक महाले भाजपा

    वार्ड 12 टीना विपिन राठौड़ भाजपा

    वार्ड 14 लियाक़त पटेल कांग्रेस

    वार्ड 15 करीम कुरैशी कांग्रेस

    वार्ड 16 शकीला रईस शेख कांग्रेस

    वार्ड 7 गेंदा लाल बामनका भाजपा

    वार्ड 28 आशा शिव पटेल भाजपा

    वार्ड 27 अनीता विशाल सिसोदिया भाजपा

    वार्ड 29 सुमित्रा चदु वसूनिया भाजपा

    वार्ड 30 दीप बरसात सिसोदिया कांग्रेस

    वार्ड 9 हुकुम लस्करी भाजपा

    वार्ड 13 रवि मेहता भाजपा

    वार्ड 1 सुमित्रा संजय मकवाना भाजपा

    वार्ड 2 नेहा महेश बोड़ाने भाजपा

    वार्ड 3 ईश्वर ठाकुर कांग्रेस

    वार्ड 4 रमाकांत मुकुट भाजपा

    वार्ड 6 विपुल चोपड़ा भाजपा

    वार्ड 26 नेहा रजत प्रजापत भाजपा

    वार्ड 8 मनीष कनोज कांग्रेस

    वार्ड 18 सारिका अजय ठाकुर कांग्रेस

  • 11:43 AM, 23 Jan 2023

    MP Nagar Nikay Chunav Result 2023: पीथमपुर में 17 सीटों पर कांग्रेस प्रत्‍याशी को मिली जीत

    मध्य प्रदेश के राजगढ़ (धार) में कांग्रेस को 9 सीट, बीजेपी को 6 सीटें मिलींं। वहीं पीथमपुर में 31 सीटों में से 17 पर कांग्रेस प्रत्‍याशी को जीत मिली। इसके अलावा, खेतिया में 15 वार्ड में से 10 भाजपा और 4 कांग्रेस व एक निर्दलीय प्रत्याशी जीता।

  • 11:13 AM, 23 Jan 2023

    MP Nagar Nikay Chunav Result 2023: बड़वानी में चुनाव परिणाम की घोषणा करते अधिकारी

    मध्‍य प्रदेश के 19 नगरीय निकायों में 20 जनवरी को कराया गया था मतदान। आज मतगणना हो रही है। बड़वानी में चुनाव परिणाम की घोषणा करते अधिकारी।

  • 11:10 AM, 23 Jan 2023

    MP Nagar Nikay Chunav Result 2023: धार जिले के मनावर में भाजपा के नौ पार्षद जीते

    मध्य प्रदेश के धार जिले के मनावर में भाजपा के नौ और कांग्रेस के छह पार्षद जीते। वहीं  कुक्षी में कांग्रेस की परिषद बन गई है।

  • 10:53 AM, 23 Jan 2023

    MP Nagar Nikay Chunav Result 2023: डही के 10 वार्डों में भाजपा और 4 वार्डों में कांग्रेस की हुई जीत

    मध्य प्रदेश के धार जिले में डही के 10 वार्डों में भाजपा और 4 वार्डों में कांग्रेस की हुई जीत। वहीं निर्दलीय 1 ने एक वार्ड में जीत हासिल की।

  • 10:43 AM, 23 Jan 2023

    MP Nagar Nikay Chunav Result 2023: 13 वार्डों में आगे चल रही है कांग्रेस

    मध्य प्रदेश के गुना जिले के राघौगढ़ नपा के पहले राउंड की स्थिति अब साफ हो गई है। 13 वार्डो में कांग्रेस और 11 वार्डो में बीजेपी आगे चल रही है। वार्ड नं 1, 2, 3, 5, 6, 7, 10, 11, 14, 15, 16, 17, 23 में कांग्रेस और वार्ड नं 4, 8, 9, 12, 13, 18, 19, 20, 21, 22, 24 में बीजेपी को बढ़त।

  • 10:37 AM, 23 Jan 2023

    MP Nagar Nikay Chunav Result 2023: कई वार्डों में दिख रही भाजपा की बढ़त

    बड़वानी में 14 स्‍थानों पर भाजपा और 10 पर कांग्रेस के उम्‍मीदवार आगे चल रहे हैं। राजपुर, खेतिया में भाजपा की बढ़त दिख रही है। वहीं पलसूद में कांग्रेस आगे है। इसके अलावा,  राजपुर में भाजपा के 11 व कांग्रेस के 4 प्रत्याशी आगे।

  • 10:19 AM, 23 Jan 2023

    MP Nagar Nikay Chunav Result 2023: ओंकारेश्वर में भाजपा का बजा डंका

    मध्य प्रदेश के खंडवा जिले के ओंकारेश्वर में भाजपा का डंका बजा है। 15 वार्डों में से 9 भाजपा और 6 पर कांग्रेसी पार्षद हुए विजयी।

  • 10:00 AM, 23 Jan 2023

    MP Nagar Nikay Chunav Result 2023: सुरक्षा इंतजामों के बीच जारी है मतगणना

    MP Nagar Nikay Chunav Result 2023: सुरक्षा इंतजामों के बीच जारी है मतगणना

    मध्य प्रदेश के जिला खंडवा में मतगणना कार्य में लगे अधिकारी- कर्मचारी, प्रत्याशी, दलों के अभिकर्ता और सुरक्षाकर्मियों के अलावा किसी को भी केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। मुख्य द्वार पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। आवश्यक जांच और एंट्री कार्ड के बाद ही प्रवेश दिया जा रहा है। मतगणना केंद्र से 500 मीटर की दूरी पर दोनों ही दलों के नेता व समर्थकों के अलावा हम लोगों की भीड़ जमा हो चुकी है।

  • 09:40 AM, 23 Jan 2023

    MP Nagar Nikay Chunav Result 2023: ओंकारेश्वर के 15 वार्डों की मतगणना प्रक्रिया शुरू

    नगर परिषद ओंकारेश्वर के 15 वार्डों में पार्षद चुनने के लिए मतगणना की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। चुनाव में मतदान के बाद 45 उम्मीदवारों का भविष्य ईवीएम मे बंद है। कुछ ही घंटों में इसका खुलासा हो जाएगा की आखिर कौन विजेता रहा है।

  • 09:18 AM, 23 Jan 2023

    MP Nagar Nikay Chunav Result 2023: कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना शुरू

    मध्य प्रदेश नगरीय निकाय चुनाव की मतगणना आरंभ हो गई है। जल्‍द ही रुझान आने लगेंगे।

  • 08:52 AM, 23 Jan 2023

    MP Nagar Nikay Chunav Result 2023: मतगणना आरंभ होने के कुछ समय बाद ही रुझान आने की संभावना

    MP Nagar Nikay Chunav Result 2023: मतगणना आरंभ होने के कुछ समय बाद ही रुझान आने की संभावना

    मध्‍य प्रदेश के 19 नगरीय निकाय चुनावों की गिनती कुछ ही देर में शुरू होने वाली है। अधिकारियों के अनुसार मतगणना आरंभ होने के कुछ समय बाद ही रुझान आने की संभावना है।

  • 08:43 AM, 23 Jan 2023

    MP Nagar Nikay Chunav Result 2023: धार में मतगणना शुरू होने से पहले सुरक्षा के कड़े इंतजाम

    मतगणना के लिए मतगणना स्‍थल पर पहुंचने लगे हैं अध‍िकारी और कर्मचारी। धार में मतगणना आरंभ होने से पहले मुस्‍तैद पुलिसकर्मी।

  • 08:35 AM, 23 Jan 2023

    MP Nagar Nikay Chunav Result 2023: धार नगरपालिका के मतगणना की तैयारियां पूरी

    मध्य प्रदेश के धार नगरपालिका में मतगणना की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। इसके लिए तीन कक्ष बनाए गए जहां पर 10-10 वार्ड के वोटों की गणना की जाएगी।

  • 08:30 AM, 23 Jan 2023

    MP Nagar Nikay Chunav Result 2023: मतगणना के लिए तैयारियां पूरी

    मध्‍य प्रदेश के 19 नगरीय निकाय के चुनावों की वोटों की गिनती की तैयारियां पूरी। अब से कुछ देर में तस्‍वीर साफ होने लगेगी कि 19 नगरीय निकायों में किसका पलड़ा भारी रहा।

  • 08:10 AM, 23 Jan 2023

    MP Nagar Nikay Chunav Result 2023: आज आएंगे 19 नगरीय निकायों के परिणाम

    20 जनवरी को नगरीय निकायों की वोटिंग हुई थी। जिसके 2 दिन यानी आज 23 जनवरी को गुना के नगर पालिका राघौगढ़-विजयपुर, बड़वानी, सेंधवा, धार, मनावर और पीथमपुर नगर पालिका समेत सभी 19 नगरीय निकायों का परिणाम आज आएगा।

  • 08:05 AM, 23 Jan 2023

    MP Nagar Nikay Chunav Result 2023: आज होगी वोटों की गिनती

    मध्य प्रदेश के 19 नगरीय निकायों में दो दिन पूर्व 20 जनवरी को डाले गए वोटों की गिनती आज 23 जनवरी को होगी।