पटना

मुंगेर में 500 लीटर प्रतिमिनट ऑक्सीजन क्षमता वाले प्लांट का डीएम ने लिया जायजा


24 को उप मुख्यमंत्री करेंगे प्लांट का शुभारंभ

मुंगेर (आससे)। कोरोना की दूसरी लहर में प्राणवायु का संकट एवं संभावित तीसरी लहर का खौफ बीच जिलेवासियों के लिए एक राहत भरी खबर हैं कि प्रति मिनट 500 लीटर प्राणवायु का उत्पादन जीएनएम परिसर लगे दो प्लांट बनकर तैयार हो चला हैं। जो 100 बेड संबद्ध होगा। उप मुख्यमंत्री आगमन पूर्व जिसका जायजा लेने जिलाधिकारी नवीन कुमार पहुंचे। और कई निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने बताया आईटीसी की सहयोग से स्थानीय डेडिकेटेड कोविड सेंटर जीएनएम परिसर में ऑक्सीजन आपूर्ति के 02 प्लांट लगाये गये है।   जो 100 बेड से संबद्ध रहेगा। इन दोंनो संयत्रों से  500 एलपीएम (लीक्वीड प्रति मिनट) ऑक्सीजन आपूर्ति की जाएगी।

350 एवं 150 एलपीएम क्षमता के अलग अलग 02 ऑक्सीजन आपूर्ति प्लांट है। करोड़ों के लागत से निर्मित इस प्लांट को विगत माह में कार्य के लिए रेडी मोड में कर दिया गया था। आगामी 24 जुलाई को बिहार के उप मुख्यमंत्री श्री तारकिशोर प्रसाद द्वारा इस प्लांट का शुभारंभ किया जाऐगा।

इससे पूर्व आज जिलाधिकारी ने प्लांट का निरीक्षण करने जीएनएम पहुॅचे एवं आवश्यक दिशा निदेश भी दिये। प्लांट 100 बेड तक ऑक्सीजन आपूर्ति हेतु पाईप लाईन का भी निरीक्षण किया गया। आईटीसी के तकनीकी एक्सपर्ट अभियंता वैभव गुप्ता ने तकनीकी जानकारी दी। स्थल पर उपस्थित सिविल सर्जन को भी निदेश दिया गया कि उप मुख्यमंत्री के आवागमन से पूर्व आवश्यक तैयारी पूरी कर ले।

उद्घाटन के बाद स्वास्थ्य विभाग को प्लांट आईटीसी द्वारा हैंड ओवर कर दिया जायेगा। उनके मास्टर ट्रेनर ने कई लोगों को तकनीकी प्रशिक्षण दे रखा है। जो प्लांट को ऑपरेट करेगा। इस अवसर पर सिविल सर्जन श्री हरेन्द्र कुमार आलोक, जीएम डीआईसी, अस्पताल उपाधीक्षक, आईसीटी के कॉर्पोरेट अफेयर्स मैनेजर श्री वाई.पी. सिंह, विद्युत अभियंता, अस्पताल प्रबंधक, जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी श्री दिनेश कुमार उपस्थित थे।