News TOP STORIES नयी दिल्ली महाराष्ट्र राष्ट्रीय

मुंबई के कांदिवली पश्चिम के एक इमारत में लगी आग, दो की मौत; तीन लोगों का अस्पताल में चल रहा इलाज


मुंबई। मुंबई के कांदिवली पश्चिम की एक इमारत में आग लगने की घटना सामने आई है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबकि, कांदिवली पश्चिम में मौजूद पावन धाम वीणा संतूर बिल्डिंग में आग लग गई। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है और 3 लोग घायल हुए हैं।

दो लोगों की हुई मौत

बीएमसी ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि यह आग कांदिवली पश्चिम के महावीर नगर की पावन धाम वीणा संतूर बिल्डिंग में आज दोपहर में लगी थी। इस आग में झुलसने से 2 लोगों की जान चली गई और 3 लोग घायल हो गए हैं।

दमकल की आठ गाड़ियों ने आग पर पाया काबू

जानकारी के अनुसार, पावन धाम वीणा संतूर बिल्डिंग में यह आग दोपहर 12:27 बजे के आसपास लगी। इमारत में आग लगने की जानकारी मिलते ही दमकल की आठ गाड़ियां मौके पर पहुंची और दमकल कर्मचारियों ने बिल्डिंग में लगी आग पर कड़ी मेहनत के बाद काबू पाया।

आग लगने की वजह का नहीं चल पाया पता

फिलहाल आग लगने की जानकारी का पता नहीं चल पाया है। साथ ही बाकी घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है।