पटना

मुजफ्फरपुर: एसएसबी की सायकिल रैली मोतिहारी को रवाना 


सांसद और आईजी ने दिखाया झंडा 

मुजफ्फरपुर। आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सशस्त्र सीमा बल, गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अन्तर्गत तेजपुर से राजघाट, नई दिल्ली तक साईकिल रैली का आयोजन किया जा रहा है। सीमांत पटना की साईकिल रैली की टुकड़ी दिनांक 11 सितम्बर को  मुजफ्फरपुर पहुँच गई थी। रविवार की सुबह साढे सात बजे साईकिल रैली को सांसद अजय निषाद,  पुलिस महानिरीक्षक गणेश कुमार  ने झन्डा दिखाकर रवाना किया।

मौके पर सांसद अजय निषाद ने कहा कि यह देश के लिए गौरव का क्षण है इसके लिए हम एसएसबी हैं जो देश के सीमान्त क्षेत्र की सुरक्षा के साथ साथ सायकिल रैली से देश में सौहार्द का माहौल बनाने का काम कर रही है। आईजी गणेश कुमार ने सायकिल रैली को समाज में आपसी सद्भाव, प्रेम और शांति में सहायक बताया।

इस अवसर पर  राजीव राणा, उप महानिरीक्षक क्षेत्रक मुख्यालय मुजफ्फरपुर, राम कुमार, उप महानिरीक्षक जी सी, सी आर पी एफ झपहा, प्रवीण कुमार, कमांडेन्ट, डा. सुखदेव, कमांडेन्ट,  अरुण शर्मा उप कमांडेन्ट  और  दयानंद झा उप कमांडेन्ट  उपस्थित रहे। यहाँ से निकले साईकिल रैली का अगला पड़ाव  मोतिहारी होगा।