पटना

मुजफ्फरपुर: कोरोना पॉजिटिव मां ने दिया स्वस्थ बच्चे को जन्म


मुजफ्फरपुर। सदर अस्पताल में बुधवार को कोरोना पॉजिटिव महिला का सामान्य प्रसव कराया गया। प्रसव के बाद महिला और नवजात दोनों ही स्वस्थ्य हैं।  कांटी प्रखंड के कलवारी ग्राम की शालिनी (काल्पनिक  नाम) प्रसव पीड़ा शुरू  हुई। कांटी सीएचसी में जाने पर उसका कोविड टेस्ट किया गया। जिसमें वह पॉजिटिव  पायी गयी। इसके बाद उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।

केयर के नसीरुल होदा ने बताया  कोविड पॉजिटिव  आने पर उस महिला को सदर अस्पताल में रेफर किया गया था।  उसके पास पहले से किसी तरह की  कोई भी रिपोर्ट नहीं थी। सदर अस्पताल में ही उसकी एचआई वी, हीमोग्लोबिन लेवल, और अन्य जांच की गई। जो सामान्य थी। उसे 36 हफ्ते का गर्भ था। दोपहर तीन बजे उसे भर्ती लिया गया। 3 बजकर 15 मिनट पर उसका प्रसव कराया गया। अभी नवजात और मां दोनों ही स्वस्थ्य हैं। प्रसव के बाद अस्पताल द्वारा अनान फानन में एम्बुलेंस से घर भेज दिया गया।

दूसरी ओर कोरोना काल में पॉजिटिव होने के बाद डिलेवरी कह कर परिजनों से सिस्टर तनुजा और अमृता ने एक-एक हजार रुपये देने की बात कही लेकिन परिजनों द्वारा दोनों को 800 रुपये दे दिया गया था लेकिन दोनो सिस्टर द्वारा उक्त मरीज का पुर्जा रोके रखा। परिजनों द्वारा इसकी सूचना जब मीडिया कर्मियों को दी गयी  जिसकी भनक लगते ही सभी अनान फानन में पुर्जा वापस कर दिया गया।

एएनएम अमृता और तनुजा कुमारी द्वारा जबरन पैसा मांगने के मामले में सीएस डॉ सुरेंद्र कुमार चौधरी ने कहा कि दोनों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। सिविल सर्जन ने बताया  कोराना पॉजिटिव  महिलाओं के लिए अस्पताल में अलग से व्यवस्था है। उनके लिए अलग उपकरण और लेबर टेबल है। उसे लगातार सैनिटाइज किया जाता है। कोविड मानकों का पालन किया जाता है।