पटना

मुजफ्फरपुर: पंचायत चुनाव में जीत पर जुलूस के दौरान  हिंसक झड़प, फायरिंग, एक को लगी गोली


 कुल तीन घायल, मुखिया सरपंच समेत नौ गिरफ्तार 

मुजफ्फरपुर। जिले के मनियारी थाना क्षेत्र के चैनपुर गांव में बीते दिन संपन्न हुए पंचायत चुनाव को लेकर गुरूवार को वर्तमान मुखिया के समर्थकों द्वारा निकाले गये विजय जुलूस के दौरान दो गुटों में खूनी संघर्ष हो गया। इस घटना में एक युवक  गोली लगने से घायल हो गया।  बताया यह जा रहा है कि मौके पर कई राउंड हवाई फायरिंग की गई। फायरिंग  का आरोप लोगों ने पूर्व सरपंच पर लगाया है जो रंजिश में उनके समर्थकों द्वारा गोली चलाई गई। दोनों पक्षों से तीन  लोग घायल बताये जा रहे हैं। जिसमें एक व्यक्ति को गोली लगी थी और दो को धारदार हथियार से जख्म हुआ था।

घटना की जानकारी मिलते ही  पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुखिया और पूर्व सरपंच समेत नौ   लोगों को गिरफ्तार किया है। वही चार अन्य लोगों को भी हिरासत में रखा गया है। इस घटना से जुड़ा  एक वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसमें फायरिंग करते कुछ लोग दिखाई दे रहे हैं। पूरे मामले पर पूछे जाने पर एसएसपी जयंत कांत ने कहा कि मुखिया समेत नौ लोग गिरफ्तार है वायरल वीडियो की जांच की जा रही है। उस पर भी अलग से पुलिस केस करेगी।