पटना

मुजफ्फरपुर: मेगा टीकाकरण में समग्र सहभागिता सुनिश्चित करने को जीविका दीदियों ने चलाया जागरूकता अभियान


मुजफ्फरपुर। जिला प्रशासन मुजफ्फरपुर के आह्वाहन पर 16 जून को बोचहाँ प्रखंड में कोविड-19 टीकाकरण हेतु मेगा टीकाकरण कैंप का आयोजन किया जा रहा है।  इसके सफल संचालन हेतु जिला परियोजना प्रबंधक अनिषा के निर्देशानुसार बोचहाँ प्रखंड में जीविका दीदियों द्वारा व्यापक जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया।

प्रखंड परियोजना प्रबंधक सुजीत कुमार एवं सी.एल. एफ़. मेनेजर नम्रता बेक के नेतृत्व जीविका दीदियों द्वारा कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए छोटे-छोटे समूह में लोगो को जागरूक करने हेतु कैंडल मार्च किया गया।  56 ग्राम संगठन के लगभग 700 प्रतिरक्षित जीविका दीदियों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया ताकि अधिक से अधिक लोग टीकाकरण करवाए। प्रतिरक्षित दीदियों के द्वारा गृह भ्रमण करके लोगो में व्याप्त भ्रान्तिया, आशंकाओं को दूर करने का प्रयास निरंतर किया जा रहा है।

जिला कार्यालय से प्रबंधक-अनुश्रवन एवं मूल्यांकन संतोष कुमार चौधरी एवं प्रखंड स्थित पांच संकुल संघ के अध्यक्ष दिदिया इस कार्यक्रम में अपना बहुमूल्य योगदान दे रहे है ताकि सभी लोग टिका लगवाने के प्रति प्रेरित हो। कोविड-19 के उन्मूलन हेतु यह जरुरी है कि सभी लोगो को प्रतिरक्षित किया जाय। जागरूकता अभियान का संचालन नियमित रूप से प्रियंका ,रजनी,प्रतिमा, अर्चना,धीरेन्द्र,अशोक आदि  के द्वारा किया जा रहा है।