पटना

मुजफ्फरपुर: सरैया ट्रक हादसे में मृतकों की संख्या छह तक पहुंची, तीन गंभीर


पीड़ित परिवारों को मिला चार-चार लाख का चेक 

सरैया (मुजफ्फरपुर)(आससे)। सरैया थाना क्षेत्र के साहदानी चौक के निकट बीती रात अनियंत्रित ट्रक के सड़क किनारे झोपड़ी नुमा घर में घुस जाने से पाँच  बच्चे समझ कुल छह लोग मौत के शिकार हो गए। मृतकों में ट्रक चालक भी शामिल पाया गया है। स्थानीय विधायक अशोक कुमार सिंह की पहल पर पीड़ित परिवार को सरकार स्तर पर मिलने वाला चार लाख  अनुदान राशि का चेक प्रदान किया गया। घटना को लेकर गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।

घटना में मरने वाले की पहचान  चंदन पासवान के पुत्री अनिता कुमारी (4) वर्ष, लच्छू पासवान की पुत्री मनीषा कुमारी (6) वर्ष लच्छू पासवान का पुत्र गोलू कुमार (5) वर्ष, दुर्गा कुमारी 5 वर्ष, पिता न मालूम हुई है। वहीं घायल रामबाबू पासवान के पुत्र प्रियम कुमार (4) वर्ष लालबाबू पासवान के 7 वर्षीय पुत्री अनामिका कुमारी, लच्छू पासवान के पुत्री रज्जु कुमारी (6) वहीं चालक अजय कुमार घायल हो गया था।

स्थानीय लोगों एवं प्रशासन के मदद से घायलों का इलाज एसकेएमसीएच चल रहा था। शुक्रवार को इलाज के दौरान चालक एवं एक अन्य व्यक्ति की मौत हो गई। मृत चालक की पहचान वैशाली थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव निवासी सीताराम सहनी के पुत्र अजय कुमार सहनी के रूप में किया गया है।