पटना

मुजफ्फरपुर: होटल के कमरे में मिली युवक-युवती की लाश, सिर में गोली लगने का जख्म


मुजफ्फरपुर। नगर के काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत अघोरिया बाजार के निकट स्थित एक होटल से कथित प्रेमी। युगल की लाश बरामद  किये जाने की खबर है। घटना की  सूचना मिलते ही  स्थानीय पुलिस होटल पहुंची और  बंद होटल के कमरे को खोलकर शवों को कब्जे में लिया। मामले की छानबीन जारी है। पुलिस इस मामले में हत्या और आत्महत्या दोनों पक्षों को देखते हुए जांच में जुटी हुई है।

घटना के संबंध में बताया गया है की अघोरिया बाजार से रामदयालु नगर जाने वाली मार्ग में स्थित होटल सेंट्रल पार्क के एक कमरे से युवक  युवती  की लाश  बरामद की गयी। दोनों के शरीर में गोली लगने के निशान हैं। मृतक दंपति की पहचान मनीष कुमार श्रीवास्तव  और निशा कुमारी (रजिस्टर के अनुसार)  के रूप में की गयी है। दोनों इसी जिले के कांटी थाना क्षेत्र अंतर्गत स्टेशन रोड के रहने वाले बताए गए हैं।

होटल प्रबंधक की माने तो रविवार की शाम दोनों बुलेट से होटल पहुंचे थे और एनटीपीसी की परीक्षा में शामिल होने की बात बताते हुए कमरा लिया था। ऐसा माना जा रहा है कि दोनों ने एक दूसरे को गोली मारकर आत्महत्या की है। हालांकि  पुलिस इस मामले में दोनों पक्षों को ध्यान रखते हुए छानबीन कर रही है। पुलिस प्रशासन के वरीय पदाधिकारी भी होटल पहुंचे और मामले की छानबीन की।

तत्पश्चात शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु एसकेएमसीएच भेजा गया। सूत्रों की माने तो मृतक मनीष  अधिक कर्ज होने से इन दिनों बेहद परेशान चल रहा था। वह  बाजार के लोगों के तगादे से बचने के कारण भागा फिर रहा था। उसके साथ होटल में मृत पाई गई युवती की पहचान रानी कुमारी के रूप में की गयी है।  वह शहर के चतुर्भुज स्थान क्षेत्र की रहने वाली थी।