राष्ट्रीय

मोदीको मिला अमेरिकाका सर्वोच्च ‘लीजन ऑफ मेरिटÓ सम्मान


नयी दिल्ली (आससे)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को प्रतिष्ठित ‘लीजन ऑफ मेरिटÓ पुरस्कार से सम्मानित किया। मोदी को यह पुरस्कार अपने नेतृत्व में भारत और अमेरिका की रणनीतिक साझेदारी मजबूत करने और भारत को एक वैश्विक ताकत के रूप में आगे बढ़ाने के लिए दिया गया है। विदेश मंत्रालय ने बताया कि अमेरिका में भारत के राजदूत तरणजीत सिंह संधू ने प्रधानमंत्री की ओर से यह पुरस्कार स्वीकार किया। उन्हें अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार रॉबर्ट ओश्ब्रायन ने व्हाइट हाउस में यह पुरस्कार दिया। ओश्ब्रायन ने ट्वीट किया कि राष्ट्रपति ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने नेतृत्व में अमेरिका और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने के लिए ‘लीजन ऑफ मेरिटÓ पुरस्कार प्रदान किया। उल्लेखनीय है कि मोदी को सर्वोच्च सम्मान ‘चीफ कमांडर ऑफ द लीजन ऑफ मेरिटÓ पुरस्कार दिया गया, जो केवल सरकार या राष्ट्र प्रमुख को दिया जाता है। उन्हें यह पुरस्कार उनके बेहतरीन नेतृत्व और दूरदृष्टि के लिये दिया गया, जिसने भारत को वैश्विक शक्ति के तौर पर उभरने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ाया है और वैश्विक चुनौतियों से निपटने के लिये अमेरिका एवं भारत की रणनीतिक साझेदारी को मजबूत किया है। ओश्ब्रायन ने एक अन्य ट्वीट में बताया कि ट्रंप ने ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन और जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को भी लीजन ऑफ मेरिट से सम्मानित किया।
गौरतलब है कि अमेरिका से पहले प्रधानमंत्री मोदी को कई अन्य देश भी अपने सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित कर चुके हैं। इनमें 2016 में सऊदी अरब द्वारा दिया गया ‘ऑर्डर ऑफ अब्दुलअजीज अल सऊदश्, ‘स्टेट ऑर्डर ऑफ गाजी अमानुल्लाह खानश् (2016), ‘ग्रैंड कॉलर ऑफ स्टेट ऑफ फलस्तीन अवार्ड (2018), संयुक्त अरब अमीरात के ‘ऑर्डर ऑफ जायद अवार्डश् (2019), रूस के ‘ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू (2019) और मालदीव के ‘ऑर्डर ऑफ डिस्टिंग्युइड रूल ऑफ निशान इज्जुद्दीनÓ (2019) पुरस्कार शामिल हैं।