Latest News उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय लखनऊ

यूपी की 14 हारी हुई लोक सभा सीटों को 2024 में जीतने के लिए भाजपा ने तैयार क‍िया मास्‍टर प्‍लान


लखनऊ अगले साल होने वाले आम चुनाव में भाजपा ने प्रदेश की सभी लोक सभा सीटें जीतने का लक्ष्य तय किया है। तीसरी बार केंद्र में काबिज होने की तैयारी में जुटी भाजपा अपने सपने को साकार करने के लिए उन सभी लोक सभा सीटों पर फोकस कर रही हैं जो उसकी गिरफ्त में नहीं हैं। पार्टी प्रदेश की उन 14 लोकसभा सीटों पर विशेष तौर पर ध्यान केंद्रित कर रही है जो उसके कब्जे में नहीं हैं।

14 सीटों को जीतने के ल‍िए भाजपा करेगी मजबूत क‍िलेबंदी

राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के बाद भाजपा की इन सीटों पर फोकस बढ़ाएगी। केंद्रीय मंत्रियों और पदाधिकारियों के प्रवास कार्यक्रम बढ़ेंगे। फिलहाल पार्टी का ध्येय इन 14 सीटों की कमजोर कड़‍ियों को चिह्नित करते हुए उन्हें दूर कर पार्टी की जीत के लिए मजबूत किलाबंदी करना है। लोक सभा की इन 14 सीटों को लेकर भाजपा की गंभीरता का अंदाज इससे लगाया जा सकता है कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा अपने कार्यकाल को विस्तार मिलने के तुरंत बाद 20 जनवरी को गाजीपुर जा रहे हैं।

अम‍ित शाह का श्रावस्ती और अंबेडकरनगर प्रवास बदलेगा समीकरण

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह श्रावस्ती और अंबेडकरनगर के प्रवास पर आ रहे हैं। उनका आगमन इसी हफ्ते के आखिर में प्रस्तावित है। वहीं केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंन्द्र ङ्क्षसह तोमर 27, 28 व 29 जनवरी को लालगंज लोकसभा क्षेत्र में प्रवास करेंगे। गाजीपुर, श्रावस्ती, अंबेडकरनगर व लालगंज सीटें इन 14 सीटों में शामिल हैं। एक ही महीने के अंदर भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) बीएल संतोष के बाद अब राष्ट्रीय अध्यक्ष और अमित शाह का प्रदेश आगमन यह संकेत है कि लोक सभा चुनाव के लिए 80 सीटों वाले उत्तर प्रदेश में क्लीन स्वीप पार्टी का बड़ा लक्ष्य है जिसके केंद्र में हारी हुईं 14 सीटें हैं।

बसपा, सपा और कांग्रेस के खाते में गई थीं 16 सीटें

पिछले लोक सभा चुनाव में भाजपा ने प्रदेश की 80 में से 62 और उसके सहयोगी अपना दल (एस) ने दो-मीरजापुर और राबटर्सगंज सीटें जीती थीं। शेष 16 सीटें बसपा, सपा और कांग्रेस के खाते में गई थीं। उप चुनाव में भाजपा ने आजमगढ़ और रामपुर लोक सभा सीटें सपा से छीन लीं। 14 सीटें अब भी पार्टी की गिरफ्त से बाहर हैं। इनमें से बिजनौर, नगीना, सहारनपुर, अमरोहा, अंबेडकरनगर, श्रावस्ती, गाजीपुर, घोसी, जौनपुर और लाल लालगंज बसपा के कब्जे में हैं। संभल, मुरादाबाद व मैनपुरी सीटें सपा के पास हैं जबकि रायबरेली कांग्रेस की झोली में।

चार मंत्र‍ियों को सौंपी गई इन सीटों की जिम्मेदारी

इन सीटों को जीतने के लिए पार्टी ने रणनीतिक रूप से ताना-बाना बुनना शुरू कर दिया है। भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व की ओर से तय किये गए लोक सभा प्रवास कार्यक्रम के तहत केंद्र सरकार के चार मंत्रियों-नरेन्द्र स‍िंह तोमर, डा.जितेन्द्र स‍िंह, अश्विनी वैष्णव और अन्नपूर्णा देवी को इन सीटों की जिम्मेदारी सौंपी जा चुकी है और वे संबंधित लोक सभा क्षेत्रों में प्रवास भी कर चुके हैं। पार्टी ने इन सीटों के लिए लोकसभा संयोजक व प्रभारी के साथ विस्तारक भी नियुक्त कर दिए हैं। इन केंद्रीय मंत्रियों के माध्यम से पार्टी संगठन को मिले। फीडबैक के आधार पर बीते दिनों लखनऊ आए भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) बीएल संतोष ने प्रदेश पदाधिकारियों और फिर कोर कमेटी की बैठक में भी चर्चा की थी।