Latest News उत्तर प्रदेश लखनऊ

योगी सरकार पर बरसीं प्रियंका गांधी, कहा- जंगलराज में भगवान भरोसे है महिलाओं की सुरक्षा


  • यूपी में महिलाओं के खिलाफ बढ़ रहे अपराधों पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने राज्य की योगी सरकार को घेरा है. उन्होंने कहा कि, राज्य में अपराध बढ़ रहे हैं और सरकार सो रही है.

लखनऊ: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों पर उत्तर प्रदेश की योगी सरकार को घेरा है. उन्होंने कहा कि यूपी में महिलाओं के खिलाफ अपराध लगातार बढ़ रहे हैं लेकिन राज्य सरकार सो रही है. प्रियंका गांधी ने ट्वीट करते हुये कहा कि, राज्य में महिलाओं से जुड़े अपराध जिसे तरीके से हो रहे हैं, इससे रूह कांप जाए.

भगवान भरोसे है महिलाओं की सुरक्षा

यही नहीं, उन्होंने अपने ट्वीट में घटनाओं का जिक्र किया. कांग्रेस नेता ने लिखा कि, मथुरा में एक साल से लड़की को परेशान कर रहे गुंडों ने घर में घुसकर उसे छत से फेंक दिया. हमीरपुर में छेड़खानी से परेशान युवती ने आत्महत्या कर ली. प्रियंका गांधी ने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुये कहा कि, जंगलराज में महिलाओं की सुरक्षा भगवान भरोसे है.