पटना

राजगीर: कर्पूरी ठाकुर हैं हम सबों के आदर्श: श्रवण कुमार


राजगीर (नालंदा) (आससे)। राजगीर में गुरुवार को जननायक कर्पूरी ठाकुर की 97 वीं जयंती समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विधायक श्रवण कुमार ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर गरीबों के मसीहा थे, झोपड़ी के लाल थे। वैसे लोग जिनका कोई सहारा नहीं था उनका वे सहारा थे। कर्पूरी जी एक व्यक्ति नहीं बल्कि एक विचार थे। वे हम सबों के आदर्श थे। उनकी विचारों को आज पूरी दुनिया अपना रही है। सूबे की सरकार कर्पूरी ठाकुर के आदर्शों पर चल रही है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कर्पूरी ठाकुर के सपनों को पूरा करने में लगे हैं। उनके बताये रास्ते पर चल रहे हैं। कहा कि राजगीर में कर्पूरी ठाकुर का स्मारक होना चाहिए। जदयू कार्यालय के सभागार का नाम भी उनके नाम पर रखा गया है। इसके अलावा विभिन्न जगहों पर बनने वाले सामुदायिक भवन का नाम भी जननायक कर्पूरी ठाकुर के नाम पर ही रखा जाता है।

पूर्व मंत्री ने कहा कि कर्पूरी  ठाकुर की देन है कि आज गरीब का बेटा लोगों की प्रतिनिधित्व कर रहा है। वे महान सपूत थे। कर्पूरी जी के सपनों को पूरा करने का बेड़ा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उठाया है। हर गांव की सड़कों से लेकर गलियों तक को विकसीत किया। दलित व महादलित टोले में बेहतर नाली गली बनाया। लोगों को शिक्षा देने का काम किया। पंचायत चुनाव में पिछड़ों, अतिपिछड़ों, दलित व महादलितों को आरक्षण देकर समाज को प्रतिनिधित्व करने का अवसर दिया। मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना से हर गांव को स्मार्ट बनाने का काम तेजी से चल रहा है।

विधायक कौशल किशोर ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर के सपनों को पूरा करना है। उनके अधूरे काम को पूरा करना है। उनकी सोच थी कि नीचे तबके के लोगों का विकास हो। ऐसा आज हो रहा है। वे जनता के दिल में हमेशा बसे रहेंगे। अखिल भारतीय नाई ट्रेड यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष देवकिशुन ठाकुर ने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर को देशरत्न दिया जाय। उन्होंने पूरा जीवन गरीब, दलित व वंचित समाज को मुख्यधारा से जोड़ने में बीता दिया। नाई समाज आज भी पिछड़ा है। इसके विकास के लिए इसे अनुसूचित जाति में शामिल किया जाय। उनकी जीवन शैली काफी सादगी थी वे आज भी सबों के लिए प्रेरणा स्त्रेत हैं। जिला संयोजक राकेश बिहारी शर्मा ने कहा कि कर्पूरी जी अतिपिछड़ों व पिछड़ों की हक के लिए लड़ते रहे। उन्होंने जाति से हटकर समाज के लिए काम किया। उन्होंने गरीबों व शोषितों के लिए हमेशा लड़ाई लड़ी।

अखिल भारतीय नाई संघ ट्रेड यूनियन के लोगों ने नाहूब मोड़ को कर्पूरी चौक बनाने की मांग की है। इसके अलावे धर्मदास पिंडी स्थल को समुदाय भवन बनाने की मांग की है। इस मौके पर कृष्ण ठाकुर, मदन ठाकुर, उदय ठाकुर, राज ठाकुर, जगदीश शर्मा, राकेश बिहारी शर्मा, पंकज शर्मा, अर्जुन शर्मा, रंजीत शर्मा, पवन शर्मा, सुबोध शर्मा, शिबु कुमार, बृजनंदन ठाकुर, यमुना ठाकुर, जदयू नेता मुन्ना कुमार, जदयू नगर अध्यक्ष राकेश कुमार, जदयू छात्र प्रखंड अध्यक्ष संजीव रंजन उर्फ पप्पू, उदय पटेल, अजीत कुमार वर्मा, रंजीत कुमार छोटे, उमराव प्रसाद निर्मल, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष विकास कुमार कुशवाहा, प्रखंड सचिव धर्मेन्द्र कुमार, मुरारी ठाकुर, रंजीत ठाकुर सहित अन्य मौजूद थे।