पटना

राजगीर: पुलिस सप्ताह के अवसर पर पुलिस एकेडमी राजगीर में मैराथन दौड़ का आयोजन


राजगीर (नालंदा) (आससे)। बिहार पुलिस अकादमी राजगीर में चल रहे हैं पुलिस सप्ताह के मौके पर महिला एवं पुरुष जवानों के बीच मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। जिसमें सब इंस्पेक्टर स्तर के 1000 महिला पुरुष इस मैराथन दौड़ में भाग लिया। जिसमें 5 किलोमीटर महिला एवं 10 किलोमीटर पुरुष ने दौड़ लगाई। इस मैराथन दौड़ का शुभारंभ डीआईजी प्राणतोष कुमार दास एवं प्रशिक्षण एसपी अजय कुमार पांडेय ने संयुक्त रुप से पीटीसी गेट के पास हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

महिला एवं पुरुष जवानों ने न्यू बायपास फोर लैन सड़क मार्ग में दौड़ते हुए नाहुव गांव तक पहुंची। सड़क पर दौड़ लगा रहे हैं जवानों को देखने के लिए शहर एवं गांव के आसपास के लोगों ने सड़क के किनारे खड़े होकर इसका आनंद उठाया। डीआईजी प्राणतोष कुमार दास ने कहा कि बिहार पुलिस सप्ताह को लेकर मनाए जा रहे हैं। विभिन्न खेलो में जवानों को अपनी शारीरिक क्षमता एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने का मौका मिलता है इससे शारीरिक फुर्ती तो मिलती ही है शरीर भी स्वस्थ रहता है। यह बिहार पुलिस सप्ताह पूरे बिहार में मनाया जा रहा है। जिसमें कई प्रकार के खेल आयोजित किए जाते हैं।

उन्होंने कहा कि अगर शरीर को स्वस्थ रखना है तो खेलकूद के साथ-साथ दौड़ लगाना अति आवश्यक तभी हम सुखमय जीवन व्यतीत कर सकते हैं। यह मैराथन दौड़ 22 से लेकर 27 फरवरी तक चलेगा जिसमें खेलकूद के कई कार्यक्रम आयोजित होते रहेंगे। विदित हो कि 2 दिन पहले ही पुलिस अकादमी में कबड्डी, रस्सी कसा कस, वॉलीबॉल का आयोजन किया गया है। जिसमें जवानों ने शारीरिक रूप से खेलों में अच्छा प्रदर्शन किया जो काफी काबिले तारीफ रहा।