News TOP STORIES नयी दिल्ली राष्ट्रीय

राम रहीम पैरोल पर फिर आया जेल से बाहर, साथ दिखी मुंह बोली बेटी हनीप्रीत


रोहतक, । डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह एक बार फिर से जेल से बाहर आ गया है। शनिवार को गुरमीत राम रहीम सिंह को फिर से पैरोल मिल गई है। गुरमीत सिंह को तीन महीने में दूसरी बार पैरोल मिली है। पैरोल मिलने के बाद राम रहीम बरनावा डेरे के लिए रवाना हुआ। इस दौरान राम रहीम को लेने के लिए उसकी मुंह बोली बेटी हनीप्रीत पहुंची।

लगाई थी अर्जी

जानकारी के मुताबिक, गुरमीत राम रहीम पैरोल के लिए अर्जी लगाई थी। शाह सतनाम सिंह के जन्मदिन में शामिल होने के लिए गुरमीत राम रहीम ने 25 जनवरी को अर्जी लगाई थी। 25 जनवरी के भंडारे और सत्संग के लिए डेरामुखी ने जेल प्रशासन को आवेदन भेजा था और सिरसा आने की अनुमति मांगी थी, जिसके लिए मंजूरी दे दी गई है। राम रहीम को इस बार 40 दिन की पैरोल मिली है।

सुनारिया जेल में बंद है राम रहीम

बता दें, डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को अपनी दो शिष्याओं के साथ दुष्कर्म के मामले में 20 साल की सजा सुनाई गई थी। 20 साल की सजा काट रहा राम रहीम अभी हरियाणा के रोहतक की सुनारिया जेल में बंद है। इस सजा के दौरान राम रहीम कई बार पैरोल पर जेल से बाहर आ चुका है।