Latest News नयी दिल्ली राष्ट्रीय

रावण दहन व दुर्गा विसर्जन की रही धूम, पाबंदी के बावजूद दिखा उत्साह


  • नई दिल्ली। बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक माने जाने वाले दशहरा और मां दुर्गा के विसर्जन की धूम शुक्रवार को शहर में देखने को मिली। कोविड गाइड लाइंस के चलते इस बार रौनक बेशक ना हो। लेकिन श्रद्धालुओं ने पूरी श्रद्धा के साथ दोनों ही आयोजन को हर्षोंल्लास से मनाया। शहर में कविनगर व रामलीला मैदान में रावण दहन का आयोजन हुआ। हालांकि संजय नगर, घंटाघर रामलीला मैदान व प्रताप विहार जैसे इक्का-दुक्का जगहों पर ही रामलीला का मंचन हुआ। इसके साथ ही लोगों ने दुर्गा पूजा के बाद विसर्जन में बढ-चढकर हिस्सा लिया।

रावण दहन के साथ मना दशहरा
घंटाघर व कविनगर रामलीला मैदान के अलावा अन्य जगहों पर रावण, मेघनाथ व कुंभकर्ण का पुतला दहन कर विजया दशमी पर्व मनाया गया। जहां एक ओर घंटाघर रामलीला मैदान में 2 दिवसीय मंचन के बाद रावण दहन हुआ, वहीं कविनगर में इस बार मंचन नहीं हुआ। प्रताप विहार में गढवाली समाज के लोगों ने रामलीला का आयोजन किया। जिसमें बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। घंटाघर रामलीला मैदान में राज्यमंत्री अतुल गर्ग ने रावण दहन किया।

विसर्जन में दिखा उत्साह
दशहरा के अलावा शुक्रवार को मां दुर्गा की प्रतिमा को विसर्जित करने के लिए श्रद्धालु बड़ी संख्या में घरों से निकले। इस दौरान हिंडन व मुरादनगर स्थित छोटा हरिद्वार में लोग मूर्ति विसर्जन के लिए पहुंचे। भक्तों ने एक दूसरे को खुशियां मनाईं। लोग अपनी कार, ऑटो व टैंपों के जरिए विसर्जन स्थलों पर पहुंचे।