Latest News नयी दिल्ली बिजनेस महाराष्ट्र

रिलायंस ने दी 15000 मीट्रिक टन मुफ्त ऑक्सीजन, मुकेश अंबानी खुद कर रहे हैं सुपरविजन


नई दिल्ली। बढ़ते कोरोनावायरस (Coronavirus) संक्रमण और ऑक्सीजन की मारामारी के बीच रिलायंस इंडस्ट्रीज ने हजारों लोगों की जान बचाने में अहम भूमिका निभाई है। अप्रैल माह में रिलायंस ने 15000 मीट्रिक टन मेडिकल ऑक्सीजन मुफ्त उपलब्ध करवाई है।
रिलायंस इंडस्ट्रीज के मुताबिक देशभर में रिलायंस के जामनगर प्लांट से ऑक्सीजन सप्लाई की जा रही है। इस पूरे मामले में खास बात यह है कि ऑक्सीजन के प्रोडक्शन और ट्रांसपोर्टेशन का सुपरविजन रिलायंस के चेयरमैन मुकेश अंबानी स्वयं देख रहे हैं। रिलायंस द्वारा सप्लाई की गई इस ऑक्सीजन से 15 लाख के लगभग कोरोना मरीजों को मदद मिली है।रिलायंस के मुताबिक जामनगर में सर्वाधिक ऑक्सीजन का उत्पादन किया जाता है। भारत की कुल मेडिकल ग्रेड ऑक्सीजन का 11 फीसदी उत्पादन रिलायंस के एक ही स्थान पर किया जाता है। उल्लेखनीय है कि इंदौर में बढ़ते संकट के बीच रिलायंस के ‍जामनगर प्लांट से ऑक्सीजन की सप्लाई की गई थी।