पटना

रूपौली: बकरीद को लेकर शांति समिति की बैठक


रूपौली (पूर्णिया)(आससे)। रूपौली थाना परिसर में आगामी बकरीद (ईद ऊल जोहा) पर्व को लेकर एक शांति समिति की बैठक सोमवार को की गई। थानाध्यक्ष मनोज कुमार की अध्यक्षता में प्रखंड विकास पदाधिकारी रूपौली परशुराम सिंह और अंचलाधिकारी राजेश कुमार की उपस्थिति में बैठक की गया। इस अवसर पर थाना क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों के जनप्रतिनिधि, गणमान्य व्यक्ति इस बैठक में उपस्थित थे।

प्रखंड विकास पदाधिकारी रूपौली ने कहा कि इस पर्व को लेकर हम सभी काफी उत्साहित हैं। उन्होंने शांतिपूर्ण माहौल में इस पर्व को मनाने की अपील उपस्थित प्रबुद्धजनों से की। वहीं थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने कहा कि शांति व्यवस्था भंग होने की संभावना मात्र से हमें सूचित करने का कार्य  करेंगे, तो हमारा प्रशासन पूर्व में ही मुस्तैद रहेगा।

शांति समिति की बैठक में प्रमुख रूप से पूर्व प्रमुख खुशेन्द्र निराला, सरपंच अशोक मंडल, समिति सदस्य इसराइल, कुंदन कुमार मंडल, मनोज कुमार जायसवाल, सृजन कुमार आदि सहित गणमान्य बुद्धिजीवी व्यक्ति उपस्थित थे।