पटना

रूपौली: संवीक्षा कार्य सम्पन्न, तीन पंचायत में नहीं होगा मतदान


रूपौली (पूर्णिया)(आससे)।  प्रखंड क्षेत्र के 13 प्राथमिक साख सहयोग समिति के अध्यक्ष और समिति सदस्य पद चुनाव को लेकर संवीक्षा कार्य सम्पन्न हो गया। जिसमें होने वाले चुनाव को लेकर अध्यक्ष पद के लिए 39 प्रत्याशियों ने जबकि समिति सदस्य पद के लिए 98 प्रत्याशियों ने अपना नामजदगी का पर्चा दाखिल किया है। गुरुवार को संवीक्षा कार्य समाप्त होने तक प्राप्त जानकारी के अनुसार 13 पैक्सों में से तीन पैक्स में चुनाव नही होने की बात सामने आई।

बता दें कि संवीक्षा के क्रम में बसंतपुर पैक्स के प्रबंधन समिति सदस्य के सामान्य पद के चुनाव के लिए एक महिला का नामांकन रद्द किया गया है। कारण जो कि पैक्स चुनाव के लिए पूर्ण सदस्य नहीं होने के कारण उनका नामांकन रद्द कर दिया गया है। वहीं नाथपुर और भौवा परवल पैक्स में कोरम पूरा नही होने के कारण और लक्ष्मीपुर छर्रापट्टी पैक्स चुनाव के लिए एक भी प्रत्याशी के द्वारा नामांकन पर्चा दाखिल नहीं होने के परिणामस्वरूप चुनाव नहीं होगा।

जबकि दो पैक्सों में धोबगिद्धा और विजय लालगंज के लिए अध्यक्ष पद पर एक-एक प्रत्याशियों ने अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया और चुनाव प्रक्रिया का कॉरम पूर्ण किया गया है। इससे इन दोनों पंचायतों में पैक्स अध्यक्ष पद का चुनाव निर्विरोध तय माना जा रहा है। जिसकी सिर्फ आधिकारिक घोषणा भर ही बांकी है।

निर्वाचन पदाधिकारी (स.स.) सह प्रखंड विकास पदाधिकारी परशुराम सिंह ने बताया कि पैक्स चुनाव को मूर्त रूप देने हेतु 10 कोषांग का गठन किया गया है। संवीक्षा का कार्य समाप्त हो गया है। तीन पैक्स नाथपुर, भौवा परवल पैक्स और लक्ष्मीपुर छर्रापट्टी पैक्स में पैक्स चुनाव नहीं होगा।