Latest News उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय लखनऊ

लखनऊ में धर्म छिपाकर किया प्रेम विवाह, हकीकत पता चलने पर पत्नी को मारने की कोशिश; गिरफ्तार


लखनऊ, । राजाजीपुरम सी सेक्टर के आर्किटेक्ट दानिश ने खुद को देवेश बताते हुए अपना धर्म छुपाकर एक युवती को प्रेमजाल में फंसा लिया। उसके साथ प्रेम विवाह विवाह किया। पता चलने पर युवती ने विरोध किया तो गला दबाकर उसकी हत्या का प्रयास किया। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज ककर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

एसीपी काकोरी अशुतोष कुमार ने बताया कि आरोपित दानिश को शुक्रवार दोपहर पुराना पारा थाने के पास से गिरफ्तार किया गया है। वह भागने की फिराक में था। लोकेशन के आधार पर पुलिस टीम ने उसे दबोच लिया। दानिश ने खुद को देवेश बताते हुए प्रेम जाल में फंसाया। इसके बाद प्रेम विवाह किया। युवती को लेकर मुन्नू खेड़ा में किराए पर रहने लगा। युवती को बेटी हुई। इसबीच युवती को असलियत का पता चला कि देवेश, दानिश है। युवती ने जब उससे धर्म छुपाने का ऐतराज किया तो वह उसे प्रताड़ित करने लगा।

युवती ने बताया कि बीती 16 फरवरी को दानिश ने उसे जमकर पीटा। इसके बाद गाल दबाने के साथ ही मुंह पर तिकया रखकर उसे मारने की कोशिश की। किसी तरह जान बचाकर वह भागी और उसने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। इस बीच दानिश घर छोड़कर भाग गया। थाने पहुंचकर तहरीर दी। पारा इंस्पेक्टर दधिबल तिवारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।