Latest News अन्तर्राष्ट्रीय

शक्तिशाली चंथु से सहमा चीन, ताइवान और वियतनाम पर मंडराया दो शक्तिशाली तूफानों का खतरा


  1. बीजिंग। शक्तिशाली तूफान चंथु ने वियतनाम और ताइवान के साथ अब चीन को भी अपनी गिरफ्त में ल‍िया है। इन देशों में तूफान चंथु का खतरा मंडरा रहा है। चीन के शंघाई और पड़ोसी तटीय क्षेत्र इसकी चपेट में हैं। इस साल आने वाला चंथु तूफान अब तक का सबसे शक्तिशाली तूफान है। अप्रैल में सुपर टाइफून सुरिगे के बाद चंथु साल का दूसरा बड़ा तूफान है। टाइफून शनिवार तड़के फिलीपींस में लूजोन के पूर्व और उत्तर की ओर से गुजरा। इसके चलते प्रभावित क्षेत्र में भारी बारीश हुई।

शंघाई और पड़ोसी तटीय क्षेत्रों में उड़ानें रद

उधर, तूफान के खतरे को देखते हुए चीन के शंघाई और पड़ोसी तटीय क्षेत्रों में उड़ानों को रद कर दिया गया है। शिक्षण संस्‍थानों, सबवे और ट्रेनों के परिचालन को भी निलंबित कर दिया गया है। शंघाई शहर के अधिकारियों ने अपने आधिकारिक वीचैट अकाउंट पर एक पोस्ट में तूफान की चेतावनी जारी करते हुए कहा कि इसकी रफ्तार 170 किलोमीटर प्रतिघंटे से अधिक रहने का अनुमान है। अधिकारियों ने कहा कि तटीय क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश होने की उम्‍मीद है।