पटना

शिक्षा विभाग ने मांगी रिपोर्ट, कितने आईएएस-आईपीएस के बच्चे पढ़ रहे सरकारी स्कूलों में


(आज शिक्षा प्रतिनिधि)

पटना। राज्य में भारतीय प्रशासनिक सेवा एवं भारतीय पुलिस सेवा के कितने अधिकारियों के बच्चे सरकारी स्कूलों में पढ़ते है, शेष संबंधित रिर्पोट शिक्षा विभाग में ने जिलाधिकारियों एवं पुलिस अधीक्षकों से मांगी है।

इस बाबत शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव संजय कुमार द्वारा राज्य के सभी जिलों के जिलापदाधिकारियों एवं पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिये गये है। ये निर्देश पटना उच्च न्यायालय के न्यायधीश के अनुपालन में दिये गये है। सरकारी स्कूलों में पढऩे वाले भारतीय प्रशासनिक सेवा एवं भारतीय आरक्षी सेवा के अधिकारियों से संबंधित ब्यौरा पटना उच्च न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाना है।

शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव संजय कुमार द्वारा दिये गये निर्देश में कहा गया कि राज्य में पदस्थापित भारतीय प्रशासनिक सेवा एवं भारतीय आरक्षी सेवा के कितने अधिकारियों के बच्चे प्रारंभिक एवं अन्य विद्यालयों में पढ़ते है, कि विस्तृत विवरणी तैयार करने की कारवाई अपने स्तर से प्रारंभ करे। इस बाबत जिला शिक्षा पदाधिकारियों को भी निर्देश दिये जा रहे है।