पटना

शेखपुरा: भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक आयोजित


शेखपुरा (आससे)। शेखपुरा नगर परिषद क्षेत्र के मेहुस मोड़ के पास भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई एवं कई निर्णय लिए गए। बैठक में मुख्य अतिथि के रुप में पूर्व विधायक सह प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव रंजन, प्रदेश मंत्री डॉ पूनम शर्मा, शंभू शरण पटेल, जिला प्रभारी विरेंद्र कुमार सिंह सहित कई अन्य ने मौजूदगी दिखाई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सुधीर कुमार एवं मंच संचालन जिला महामंत्री संजय कुमार उर्फ कारू सिंह ने किया।

बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक राजीव रंजन एवं प्रदेश मंत्री डॉ पूनम शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में देश विकास के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है। राम मंदिर निर्माण को लेकर पूरे देश की जनता उत्साहित है। इस निर्माण कार्य में सभी लोग बढ़-चढ़कर भागीदारी निभा रहे हैं और स्वेच्छा से लोग मंदिर निर्माण में सहयोग राशि दे रहे हैं। इसके लिए पार्टी कार्यकर्ता डोर टू डोर पहुंच रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश का बेहतर विकास जारी है।

बैठक के दौरान जिले में सांगठनिक मजबूती पर भी विशेष बल दिया गया। इसके साथ ही सभी मंडलों में कार्यसमिति की बैठक आयोजित किए जाने का भी निर्णय लिया गया। बैठक के दौरान जिला प्रभारी बिरेन्द्र कुमार सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संजीत प्रभाकर, जयप्रकाश गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष अरविन्द कुमार, हीरालाल सिंह, ब्रजेश कुमार, केदार साव, विपिन मंडल, बबीता देवी, मुकेश सिंह, शांति देवी, राजीव सिन्हा, टुनटुन कुमार, सुनील कुमार, मनोज कुमार, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष गौतम कुमार, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सुलेखा कुमारी, हिमांशु शेखर, अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष हसीनुर रहमान, भगवान दास गुप्ता, भूपेश कुमार सहित कई अन्य लोग मौजूद थे।