उत्तर प्रदेश पटना

शेखपुरा: विद्यालय को प्लस टू तक की मिली मान्यता


शेखपुरा (आससे)। शहर के सीबीएसई पैटर्न पर आधारित संस्कार पब्लिक स्कूल शेखपुरा को केंद्रीय बोर्ड नई दिल्ली ने प्लस टू का मान्यता दे दी है। इस स्कूल को प्लस टू की मान्यता मिलने से जिले में अंग्रेजी पैटर्न पर शिक्षा ग्रहण करने वाले सैकड़ों छात्र-छात्राओं को अब दूसरे जिलों और नगरों के स्कूलों में प्लस टू की पढ़ाई करने जाना नहीं पड़ेगा।

रविवार को स्कूल परिसर स्थित सभागार में आयोजित पत्रकार सम्मान समारोह में इसकी जानकारी स्कूल के निदेशक विनोद कुमार ने दी। उन्होंने कहा कि उनकी सोच शेखपुरा जैसे अतिपिछड़े जिले में शिक्षा का एक विश्व विद्यालय खोलना है। जिसके लिए वे प्रयासरत है। उच्च शिक्षा के साथ साथ तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में कई स्कूलों और कॉलेजों की स्थापना की सोच तभी सफल होगी। जब इस जिले के आम लोगों और मीडिया बन्धुओं का सहयोग मिलेगा।

उन्होंने सम्मान समारोह में उपस्थित दर्जनों इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और प्रिंट मीडिया के पत्रकारों को स्मृति चिन्ह, अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह के विकास में मीडिया की भूमिका एक त्रिनेत्र युक्त जज के रूप में होती है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के विकास में भी मीडिया बराबर स्कूल संचालकों को आईना दिखाने का काम करती है।