Latest News नयी दिल्ली राष्ट्रीय

सजा पूरी होने के बाद पूर्व सांसद अजय चौटाला हुए रिहा,


राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली।  वर्ष 2000 में हरियाणा में 3206 जेबीटी शिक्षक भर्ती घोटाले में दोषी पूर्व सांसद और जननायक जनता पार्टी केेअध्‍यक्ष अजय सिंह चौटाला की सजा पूरी हो गई है। 26 मार्च 2020 से कोविड-19 की आपात पैराेल पर चल रहे अजय चौटाला बृहस्पतिवार दोपहर तिहाड़ से अपनी रिहाई की औपचारिकताएं पूरी कर दिल्ली स्थित आवास पर पहुंचे। उनकी रिहाई से जजपा कार्यकर्ताओं में उत्‍साह है।

बता दें, जनवरी 2013 में पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला, अजय चौटाला सहित 53 अन्य को सीबीआइ कोर्ट ने अलग-अलग अवधि व जुर्माने की सजा सुनाई थी। अजय चौटाला से पहले दो जुलाई 2021 को पूर्व सीएम ओमप्रकाश चौटाला भी रिहा किए जा चुके हैं। अजय चौटाला के पुत्र दुष्यंत चौटाला हरियाणा में भाजपा-जजपा गठबंधन सरकार में उप मुख्यमंत्री हैं। दिल्ली स्थित फार्म हाउस पर दुष्यंत ने अपने पिता अजय की अगवानी की और सजावधि को एक बुरे सपने जैसा बताया।