पटना

सफाई व्यवस्था में प्रदेश में नंबर वन आने वाली डिहरी डालमियानगर नप की खुली पोल


डिहरी ऑन सोन (रोहतास)(आससे)। मानसून की पहली बारिश से किसानों के चेहरे पर चमक खिल उठी है। किसान विगत कई दिनों से मानसून का इंतजार कर रहे थे। जबकि  सफाई व्यवस्था में  प्रदेश में नंबर वन चयनित हुए डिहरी डालमियानगर नगर परिषद की सफाई व्यवस्था की मॉनसून की पहली बरसात में  ही खुल गई पोल। वहीं स्थानीय लोगों ने भी गर्मी से निजात पाते हुए मानसून की पहली बारिश से राहत की सांस ली है। मानसून की पहली बारिश किसानों को अपने खेतों की तरफ आकर्षित करने लगी है। किसान फसल बोने के लिए खेतों के तरफ गमन करना प्रारंभ कर दिए हैं।

वहीं नगर परिषद क्षेत्र में कुछ ही घंटे बारिश होने के बाद सफाई को लेकर नगर परिषद का पोल खुल गई है। मानसून की पहली बारिश से ही जगह-जगह जलजमाव हो चुका है। मच्छर फैलने वाली बीमारी होने की संभावनाएं भी बढ़ गई है। वहीं स्थानीय लोगों ने भी नगर परिषद के साफ-सफाई पर सवाल खड़ा किया है। स्थानीय लोगों ने कहा कि नगर परिषद प्रति माह साफ सफाई के नाम पर लाखों रुपया खर्च करती है। इसके बावजूद भी सफाई केवल कागज में सिमट कर रह गई है। धरातल पर नगर परिषद द्वारा सफाई के नाम पर दावा किया जाना बिल्कुल ही निराधार है।

स्थानीय लोगों ने यह भी कहा कि नगर परिषद द्वारा जनता के पैसे का बंदरबांट किया जा रहा है यदि ऐसा नहीं होता तो मानसून की पहली बारिश में ही नगर परिषद का पोल खुल गई। इन परिस्थितियों में यह समझा जा सकता है कि नगर परिषद क्षेत्र की सफाई व्यवस्था को स्थानीय नागरिक किस तरह झेल रहे हैं। अब आने वाला भविष्य बताएगा कि नगर क्षेत्र की सफाई व्यवस्था की हालात यही रहती है या सुधरती है।