पटना

सहरसा में ताबड़तोड़ फायरिंग से सहमे लोग, पत्थर भी चले


पटना। बिहार में लगता है होलिका दहन के दिन अपराधी भी एक्टिव हो गया है। सुबह से ही अपराधी घटनाओं को लगातार अंजाम पर अंजाम दिये जा रहे हैं। राजधानी तो राजधानी, बाकी जिले भी इससे वंचित नहीं है। अब नया मामला बिहार के सहरसा जिले का है।  सहरसा में भूमि विवाद में भारी बवाल हो गया है। फायरिंग से शहर दहल गया है।  जमकर पत्थरबाजी भी हुई है।

मिल रही जानकारी के अनुसार, महज दो कट्ठा जमीन के लिए आज सहरसा में जमकर बवाल हो गया। सदर थाना क्षेत्र का मामला है। बताया जाता है कि त्रिमूर्ति चौक पर उस समय अफरातफरी मच गई, जब भूमि विवाद को लेकर दो गुट आपस में भिड़ गए। कुछ लोगों का कहना है कि 10 राउंड फायरिंग हुई है। इससे लोग दहशत में आ गए हैं। इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है। इसके पहले पत्थरबाजी भी हुई।

सूचना के बाद भी काफी देर से पुलिस पहुंची। इससे लोग गुस्से में आ गए। वे पुलिस के खिलाफ सड़क पर उतर आए। आक्रोशित लोगों ने त्रिमूर्ति चौक के पास सड़क को जाम कर दिया। हालांकि, पुलिस के समझाने के बाद मामला शांत हुआ है। पुलिस गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। किसी की गिरफ्तारी की सूचना नहीं है।