Latest News नयी दिल्ली राष्ट्रीय

सामान्य रूप से चलेगा संसद का बजट सत्र का दूसरा चरण, 14 मार्च से शुरू होगा सत्र


नई दिल्ली। संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण सामान्य रूप से चलेगा। कोरोना संकट से निकलने के बाद यह पहला मौका है, जब बैठकें सामान्य रूप से चलेंगी। आगामी 14 मार्च से शुरू होने वाले बजट सत्र के दोनों सदनों की सभी दीर्घाओं का उपयोग पहले की तरह से किया जाएगा। सूत्रों के अनुसार राज्यसभा के सभापति वेंकैया नायडू और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की संयुक्त बैठक में दोनों सदनों की बैठकों के बंदोबस्त पर विशेष चर्चा हुई।

इस बैठक में दोनों सदनों के महासचिवों ने देश में कोविड की तीसरी लहर के लगभग समाप्ति की ओर बढ़ने और टीकाकरण के व्यापक कवरेज के संदर्भ में विशेष तौर पर विचार- विमर्श किया गया। संसद के दोनों सदनों के पिछले कई सत्रों में कोविड के चलते कई बार कटौती करनी पड़ी थी। इस दौरान कोविड प्रोटोकाल के चलते संसद के दोनों सदनों को अलग-अलग पालियों में बैठाया गया। इन बैठकों में सदस्यों को दोनों सदनों का संचालन विशेष तौर पर वीडियो के मार्फत भी किया गया। कुछ सदस्यों को अलग-अलग जगहों पर सीट दी गई था। इस बार संसद के दोनों सदन कोविड पूर्व की हालत में चलाए जाएंगे।