पटना

सारण: ट्यूशन पढ़ाने जा रही किशोरी को गोली मार कर हत्या, अपराधी भागने में सफल रहे


परसा (सारण)। थाना क्षेत्र के बनकेरवा बांध गाव निवासी 23 वर्षीय किशोरी की अज्ञात अपराधियों द्वारा सर में चार गोली मार कर हत्या कर भागने में सफल रहा। गोली की आवाज सुन आस पास के ग्रामीण मौके पर पहुचे तब तक किशोरी की घटना स्थल पर मौत हो चुकी थी। मृतक किशोरी की पहचान बनकेरवा बांध गाव निवासी विनोद राय की दूसरी पुत्री 23 वर्षीय प्रमिला कुमारी के रूप में किया गया। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की खबर पर स्थानीय जीप प्रतिनिधि कमलेश राय परसौना मुखिया प्रतिनिधि कृषणा साह विनोद राय आदि पहुच परिजनों से मुलकात कर सांत्वना दिया।

परिजनों ने बताया कि प्रति दिन की भांति सोमवर की अहले सुबह करीब 5 बजे पैदल बनकेरवा गवार गाव में ट्यूशन पढ़ाने जा रही थी। बनकेरवा परसौना पथ पर स्थित चेमनी के समीप पहले से घात लगाए बैठे अज्ञात अपराधियों द्वारा सर में चार तथा पैर में एक गोली मार कर भागने में सफल रहे। गोली लगने से प्रमिला कुमारी की घाटना स्थल पर मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों समेत ग्रामीणों की घटना स्थल पर भीड़ जुट गई।

घटना की खबर मिलते ही थानाध्यक्ष रत्नेश कुमार वर्मा पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुँच घटना की जनकारी लिया। और, शव को पोस्टमार्टम में भेजने की कोशिश किया। लेकिन आक्रोशित परिजनों ने शव को उठाने से मना कर घटना स्थल पर डीआईजी और एसपी को बुलाने की मांग पर अड़े रहे। आक्रोशीत ग्रामीणों की मांग पर थानाध्यक्ष द्वारा वरिये पदाधिकारी को सूचना दिया गया।

जिस पर पहल करते हुए सोनपुर डीएसपी अंजनी कुमार व इंस्पेक्टर राधेश्याम प्रसाद घटना स्थल पर पहुच पीड़ित परिजनों से मुलकात कर घटना की जनकारी लिया तथा परिजनों को हर संभव मदद करने तथा अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी करने की आश्वसन दिए जाने पर परिजनों ने शव को पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेजा।

किशोरी की हत्या को परिजनों तथा ग्रामीणों द्वारा कई रूप से देखा जा रहा है। परिजनों द्वारा पुराने विवाद को लेकर हत्या करने की आरोप लगाया जा रहा है। किशोरी के साथ कई मामले कोर्ट में चल रही है। कही उसी को लेकर घटना की अंजाम देने की शंका ग्रामीणों द्वारा जताई जा रही है।

किशोरी की हत्या को लेकर पिता विनोद राय, माता मानकी देवी, भाई सुकेश्वर राय, विकास कुमार, विशाल कुमार, बहन धर्मशीला देवी, मीरा कुमारी, प्रिया कुमारी के चीख पुकार से महौल गमहीन हो गया। किशोरी चार बहनों में एक से छोटी थी। जो स्नातक की पढ़ाई कर गाव में होम ट्यूशन पढ़ाने की काम करती थी। किशोरी पूरे परिवार की संचालन करती थी। उसके ऊपर माता पिता तथा भाई बहनों का नाज था।

सोनपुर डीएसपी अंजनी कुमार ने बताया कि शव से 50 फिट पूर्व में किशोरी के चपल मिला। जहां से भागने के क्रम में अपराधियों ने पीछा कर गोली मारने की आशंका जताई। वही घटना स्थल से दो खोखा बरामद किया गया। उन्होंने कहा कि पुलिस घटना की छानबीन में जुट गई है। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी किया जा रहा है।