पटना

सासाराम: आपसी विवाद में दो की मौत


गोली मार भाग रहे दुसरे व्यक्ति की ग्रामीणो की पिटाई से मौत

सासाराम (आससे)। नगर थानाक्षेत्र के लशकरीगंज मुहल्ला शुक्रवार की रात लगभग ९ बजे गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज गया। लोग भयभीत हो गये आपसी विवाद को ले जब मुहल्ले के दो परीवार आपस में भीड़ गये।

सूत्रों के अनुसार गोपाल दुबे के घर उनका भतीजा माधव दुबे अपने लोगों के साथ पहुंचा। वहां दोनों के बीच विवाद होने पर माधव दुबे ने अपने चाचा को गोली मार दी। गोली मारने के बाद माधव दुबे अपने भाई व साथ आये लोगों के साथ भागा सभी तो भाग गये लेकिन माधव दुबे लोगों के हथे चढ़ गया। लोगों की पीटाई से उसकी मौत मौके पर ही हो गयी।

वहीं गोली लगने के बाद गोपाल दुबे को सदर अस्पताल लाया गया जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। गोली उनके पेट में लगी थी घटना के बाद मुहल्ले में दहशत फैल गई सभी घर में दुबक गये। माधव दुबे का नाम क्षेत्र के बड़े अपराधियों में शामिल था। उसके मरने की खबर पूरे शहर में आग की तरह फैली। हत्या सहित कई काण्ड में वह अभियुक्त था।

घटना की सूचना मिलने पर डीएसपी नगर थानाध्यक्ष कामख्या नारायण सिंह दल बल के साथ वहां पहुंचे व मुहल्ले की सडक़ पर मृत पड़े माधव दुबे के शव को अपने कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। जहां गोपाल दुबे व माधव दुबे के शव का पोस्टमार्टम करा शव परीजन को सौंप दिया।

लोगों का कहना है कि दान में मिले जमीन को लेकर दोनों परिवार में विवाद चल रहा था जो शुक्रवार को खूनी संघर्ष में बदल गया। घटना के बाद से ही पुलिस घटना में शामिल अन्य अभियुक्तों के पहचान के लिए छापेमारी शुरू कर दी। पुलिस ने दोनों पक्षों से कुछ लोग को हिरासत में लिया है। देर रात एसपी आशीष भारती भी घाटना स्थल पर पहुंचे।