पटना

सासाराम: गुरू तेग बहादुर सेवादार ग्रुप जरूरत मंदों को उपलब्ध करा रहा खाद्य सामग्री


सासाराम (आससे)। लाॅकडाउन मे गुरू तेग बहादुर सेवादार ग्रुप के लोग दशमेश सिंह बरनाला के नेतृत्व मे जरूरत मंदों को खाद्य सामग्री उपलब्ध करा रहै हैं। दशमेश सिंह ने बताया की गुरू का 400वां पावन प्रकाश उत्सव हम इसी तरह सेवा कर मना रहे है।

अपसी सहयोग से खाद्य सामग्री इकट्ठा कर जरूरत मंद लोगो के घर पहुंचाया जा रहा है, दिन-रात सेवादार ग्रुप के लोग इसमे लगे हुए है। ग्रुप के सेवादार हरमीत सिंह, दिलीप सिंह,मोहित सिंह, अमरजीत सिंह, विकास सिंह, मोन्टी सिंह, पप्पु सिंह, हरजिंदर सिंह, सुचीत सिंह, लगातार तन-मन से इस कार्य मे लगे हैं।