Latest News पटना बिहार

सीएम नीतीश ने विरोधियों पर साधा निशाना,


पटना, जदयू प्रदेश कार्यालय में शनिवार काे आयोजित राष्ट्रीय परिषद की बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कुढ़नी में जदयू की हार का संदर्भ लेते हुए कहा कि एक जगह चुनाव हारने से सबकुछ खत्म नहीं होता है। सभी लोग आम लोगों से मिलें-जुलें और उनसे ठीक से बात करें।

अब बस एक और राज्य में मान्यता मिल जाए तो हो जाएंगे राष्ट्रीय दल

मुख्यमंत्री ने कहा कि जदयू को अभी दो राज्य में मान्यता है। हमें एक और राज्य में मान्यता जैसे ही मिलेगी कि हम राष्ट्रीय पार्टी हो जाएंगे।

हम जिस घर में जाएंगे, वहां हमें समर्थ मिलेगा

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने कहा कि हम अपने उद्देश्य में सफल हाेंगे। हम जिस घर में जाएंगे, वहां हमें समर्थन मिलेगा। आवश्यकता है हमें एक-एक घर तक पहुंचने की। हम सभी को मिलकर पार्टी को मजबूत करना है।

समाजवादी संस्कृति को जीवित रखने वाली पार्टी है जदयू

जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने इस मौके पर कहा कि जदयू समाजवादी संस्कृति को जीवित रखने वाली पार्टी है। हम केवल महापुरुषों का नाम नहीं लेते; बल्कि उनके बताए मार्ग पर चलते हैं। हमारे नेता नीतीश कुमार का देश में कोई मुकाबला नहीं।

ये रहे मौजूद

जदयू के राष्ट्रीय महासचिव अफाक अहमद ने मंच का संचालन किया। जदयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा, राष्ट्रीय निर्नाचन पदाधिकारी अनिल हेगड़े, केसी त्यागी, बशिष्ठ नारायण सिंह, बिजेंद्र प्रसाद यादव, रामनाथ ठाकुर, दिलेश्वर कामत, विजय कुमार चौधरी, राजीव रंजन प्रसाद व जदयू के सभी सांसद, विधायक व विधान पार्षद मौजूद थे।