Latest News नयी दिल्ली राष्ट्रीय

सीएम भूपेश बोले-भाजपा राम के नाम पर केवल वोट मांगती है, काम हम करते हैं


  • रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज प्रेसवार्ता को सम्बोधित करते हुए राम वन गमन पर्यटन परिपथ तथा माता कौशल्या मंदिर परिसर, चंदखुरी के जीर्णोद्धार एवं सौन्दर्यीकरण कार्य संबंध में जानकारी देते हुए कहा है कि आज का दिन विशेष है। नवरात्र की शुरुआत के साथ आज चंदखुरी में बने माता कौशल्या मंदिर का जीर्णोद्धार किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार यहां की संस्कृति को बढ़ावा देने का काम किया जा रहा है। सिरपुर में बौद्ध सर्किट को विश्व के मानचित्र में लाया जायगा। भगवान राम ने वनवास में अधिकतर समय छत्तीसगढ़ में गुजारा। सरगुजा से बस्तर तक राम से जुड़े पद चिन्ह मिले हैं। 136 करोड़ की प्रस्तावित लागत से पूरे राम वन पथ गमन को विकसित किया जा रहा है। यह राशि और बढ़ भी सकती है। हम राज्य की धरोहरों को संरक्षित करने का प्रयास कर रहे हैं। तीन दिनों तक सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे, जिसमें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के कलाकार, मानस मंडलियां प्रस्तुतियां देंगी।