Latest News मध्य प्रदेश

सीएम शिवराज का राहुल पर निशाना, कहा- आपके झूठ के कारण कई लोगों ने नहीं लगवाया टीका


  • आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में लोगों को वैक्सीनेशन अभियान में हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया। पीएम मोदी सभी लोगों से कहा कि कोरोना के खिलाफ जंग में वो वैक्सीन जरूर लगवाएं और दूसरों को भी प्रेरित करें। हालांकि पीएम मोदी के कथन को लेकर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर वार किया।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि राहुल बाबा शर्म करो वैक्सीन प्रधानमंत्री जी नहीं तो क्या आप लगवा रहे हो? उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने देश के सभी लोगों को मुफ्त में वैक्सीन लगाने का प्रण लिया और दूसरी तरफ कांग्रेस सांसद राहुल गांधी क्या कर रहे हैं…वो भ्रम फैला रहे हैं। राहुल गांधी लोगों के बीच गलतफहमियां फैला रहे हैं और लोगों की जान खतरे में डाल रहे हैं।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि पीएम मोदी ने दुलारिया के ग्रामीणों से बात की और वैक्सीन को लेकर उनके मन में जो अटकलें चल रही थीं, उन्हैं दूर किया।