पटना

सीतामढ़ी: असामाजिक तत्वों ने सरकारी पोखर में डाला जहर, 10 लाख की मछली नष्ट


रीगा (सीतामढ़ी)। प्रखंड क्षेत्र के रीगा इमली बाजार वार्ड नंबर 10 में सरकारी पोखर में जहर डाल कर तकरीबन 10 लाख रुपए कीमत की तैयार मछली नष्ट कर दिया है। इमली बाजार गोट गांव निवासी प्रमोद सहनी विगत 5 नवंबर 2020 को मत्स्य विभाग से सरकारी पोखर लीज पर लिया था। उन्होंने रुपए इकट्ठा कर तकरीबन 1 लाख 30 हजार रूपये का मछली का बीज पोखर में डाला था। तकरीबन नौ माह में दो लाख से अधिक का दाना भी  मछली को खिलाया।

प्रमोद साहनी अपने सहयोगियों के साथ मछली को तैयार करने में दिन-रात एक कर दिया था। सभी मछली पूरी तरह तैयार था। रविवार की देर रात्रि कुछ असामाजिक तत्वों ने पूरे पोखर में जहर मिला दिया। दो दिन से मछली मर कर पोखर में उबलाने लगा यह देखकर प्रमोद साहनी का रो-रो कर बुरा हाल है।

प्रमोद साहनी बताते हैं कर्जा लेकर मछली पालन किए थे। वर्ष 2001 से ही मछली का पालन करते आ रहे हैं। कोलकाता में रहकर मछली पालन का पढ़ाई भी किया हूं। घर के समीप ही सरकारी पोखर लिया था कुछ असामाजिक तत्वों ने पूरी तरह मछली को नष्ट कर दिया है। इस दौरान तकरीबन 10 क्विंटल  मछली नष्ट हो गया है। सभी मछली को गड्ढा खोदकर गाड़ने का प्रयास कर रहा हूँ।