News TOP STORIES नयी दिल्ली राष्ट्रीय

हरियाणा में राज्‍यसभा चुनाव में कांग्रेस को राहत, किरण चौधरी व बीबी बत्रा के वोट वैध,


चंडीगढ़, । Rajya Sabha Election: हरियाणा में राज्‍यसभा की दो सीटों के लिए मतदान में लगभग खत्‍म हो गया है। अब तक 89 विधायकों ने वोट डाला है। कांग्रेस को बड़ी राहत मिली है। चुनाव आयोग ने कांग्रेस विधायक किरण चौधरी व बीबी बत्रा के वोटों को लेकर की गई शिकायत को खारिज कर दिया है।

बलराज कुंडू के अलावा प्रदेश के सभी 89 विधायकों ने राज्यसभा के लिए वोट कर दिया है। एक सीट पर भाजपा की जीत तय है। वोट डालने के लिए बलराज कुंडू को भाजपा खेमे की ओर से प्रयास किए जा रहे हैंं। पता चला है कि बलराज कुंडू को मनाने हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओपी धनखड़ उनके फ्लैट पर पहुंचे हैं।।

सरी ओर, नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा , हरियाणा कांग्रेस प्रभारी विवेक बंसल , प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष उदयभान ने अजय माकन की जीत का दावा किया है। चुनाव नतीजे की घोषणा चार बजे मतदान का समय पूरा  होने के बाद मतगणना से किया जाएगा।

इससे पहले कुलदीप बिश्‍नाेई सबसे पहले मतदान करने पहुंंचने वालोंं में थे, लेकिन उनके वोट को लेकर विवाद शुरू हो गया। आरोप लगाया गया कि उन्‍होंने अपना वोट वहां तैनात कांग्रेस के अधिकृत एजेंट को नहीं दिखाया। यदि यह सही साबित होता है तो उनका वोट रद हो सकतर है। दूसरी ओर, निर्दलीय विधायक बलराज कुंडू मतदान से अलग रह सकते हैंं। कुछ वोटों के रद होने की आशंका जताई जा रही है।