पटना

15 तक बिहार में दस्तक देगा मानसून


नयी दिल्ली (एजेंसी)। शनिवार को पहुंचे दक्षिण पश्चिम मानसून के कारण महाराष्ट्र के कुछ तटीय इलाकों में बारिश हुई। वहीं मौसम विभाग के अनुसार 15 जून तक दक्षिण पश्चिम मानसून के बिहार, ओडिशा, झारखंड, पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में पहुंचने की संभावना है। महाराष्ट्र में शनिवार को पहुंचे दक्षिण पश्चिम मानसून के कारण राज्य के कुछ तटीय इलाकों में बारिश हुई। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के क्षेत्रीय केंद्र की निदेशक शुभांगी भुते ने कहा कि मानसून उम्मीद के मुताबिक रहा है।

उन्होंने कहा कि दक्षिण पश्चिम मानसून महाराष्ट्र में पहुंच गया है। यह औपचारिक रूप से तटीय रत्नागिरी जिले में हरनाई बंदरगाह में पहुंच गया है। इसके दस्तक देने का वास्तविक क्षेत्र सोलापुर तथा मराठावाड़ा के कुछ हिस्सों तक और उसके बाद तेलंगाना एवं आंध्र प्रदेश तक होता है।