पटना

2022 तक बिहार के डीजीपी बने रहेंगे एसके सिंघल, गृह विभाग ने जारी कर दी अधिसूचना


पटना। बिहार के डीजीपी एसके सिंघल 2022 तक पुलिस मुखिया बने रहेंगे। उनको लेकर लगायी जा रही तमाम अटकलों पर गृह विभाग ने विराम लगा दिया। विभाग की ओर से जारी अधिसूचना में साफ कर दिया गया कि एसके सिंघल 19 दिसंबर 2022 तक बिहार के डीजीपी बने रहेंगे।

19 दिसंबर 2020 को बिहार का फुल फेज डीजीपी बनाए गए हैं एसके सिंघल। इसके पहले वो कार्यवाहक के तौर पर बिहार पुलिस के मुखिया का काम देख रहे थे। इस बीच तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे थे। क्या वो ही बिहार का डीजीपी बने रहेंगे या फिर कोई और इस पर काबिज होगा। लेकिन 19 दिसंबर 2020 को बिहार सरकार ने अधिसूचना जारी कर साफ कर दिया कि बिहार का कार्यवाहक डीजीपी ही फुल फेज पुलिस महानिदेशक होंगे।

इधर एसके सिंघल का कार्यकाल 2021 के लास्ट में ही खत्म हो रहा है। लेकिन यूपीएससी के नियम के अनुसार कोई भी डीजीपी का कार्यकाल दो साल से काम नहीं होगा। ऐसे में एसके सिंघल का सेवा विस्तार 2022 तक सुनिश्चित हो गया। इसको लेकर बिहार सरकार ने अधिसूचना भी आज जारी कर दी।

लगातार बढ़ते अपराध को लेकर पूछे गए सवाल पर डीजीपी एसके सिंघल ने ग्राफ गिनाते हुए कहा कि 2019 के अपेक्षा 2020 के ग्राफ में काफी गिरावट आयी है। एसके सिंघल के इस बयान से पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय के कार्यकाल पर उंगली उठने लगा है।