चंदौली। रामनगर औद्योगिक एसोसिएशन का चुनाव चुनाव अधिकारी उमेश सिंह जॉइंट कमिश्नर उद्योग की देखरेख में संपन्न हुआ। प्रबंध समिति के कुल 21 पदों पर चुनाव हुआ जिसमें 14 पदाधिकारी व सदस्य निर्विरोध चुने गए। संरक्षक के पद में कृष्ण गोपाल सिंह अध्यक्ष के रूप में पुन: देव भट्टाचार्य को निर्विरोध चुना गया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष जितेंद्र कुमार सिंह व चंदेश्वर जयसवाल, उपाध्यक्ष हरिवंश सिंह व दिनेश राय महामंत्री सतीश गुप्ता, सचिव श्यामसुंदर केजरीवाल, संयुक्त सचिव परेश कुमार सिंह व वीरेंद्र कुमार यादव मंत्री श्याम किशोर अग्रवाल व पवन जयसवाल संगठन मंत्री अमित गुप्ता कोषाध्यक्ष पंकज बिजलानी अन्य सात प्रबंध समिति के सदस्य राजेश कुमार जायसवाल, प्रशांत कुमार गुप्ता, राकेश अग्रवाल, योगेश जैन, भरत जोतवानी, संजय लखवानी, ओम प्रकाश जायसवाल, चुने गए। चुनाव के उपरांत अध्यक्ष देव भट्टाचार्य ने नई टीम को बधाई देते हुए संगठन के विस्तार व संगठन को मजबूत बनाने पर जोर देते हुए कहा कि रामनगर औद्योगिक एसोसिएशन इस समय पूर्वांचल का सबसे बड़ा मजबूत संगठन है। इसलिए संगठन के पदाधिकारियों का दायित्व बहुत ज्यादा है। उधमियों में मनोज तिवारी जगन्नाथ घोष, राम सिंह, अखिलेश यादव, रामसागर, अरविंद सिंह, संजय लखवानी, सुरेंद्र राय, जितेंद्र पांडेय, सुनील जैन, शांतिलाल जैन, प्रशांत गुप्ता, आर एस विश्वकर्मा, जय प्रकाश पांडेय, अविनाश रूँगटा, अनूप साहू, सत्यवीर साहू, आशीष गुप्ता, सुरेंद्र जायसवाल, रविंद्र बहल आदि थे।
Related Articles
चंदौली। इंडियन बैंक के लाकरों में चोरों ने की सेंधमारी
Post Views: 519 चंदौली। पुलिस अधीक्षक आवास व क्राइम ब्रांच दफ्तर से चंद कदम दूर स्थित इंडियन बैंक शाखा को चोरों ने निशाना बनाया। बैंक के पीछे स्थित खिड़की को गैस कटर से काटकर चोर अंदर दाखिल हुए और अंदर बने लाकरों को निशाना बनाया और उसमें रखे सोने-चांदी के आभूषण के साथ ही अन्य […]
चंदौली।बिजली समस्याओं के प्रति विभाग उदासीन:मनोज
Post Views: 530 धानापुर। जर्जर तार, खम्भा बदलने व ट्रांसफार्मर अन्यत्र बने फाउंडेशन पर रखने के लिए बिजली विभाग द्वारा किये जा रहे लेट लतीफी की शिकायत पर बुधवार को सपा के राष्ट्रीय सचिव व सैयदराजा के पूर्व विधायक मनोज कुमार सिंह डब्लू कस्बा स्थित थाना पर पहुंच कर विभागीय अधिकारियों से वार्ता किया और […]
चंदौली। सड़क पर जल जमाव से राह चलना दुश्वार
Post Views: 303 चहनियां। लक्ष्मनगढ से रामगढ़ वाया रईया मुख्य सड़क पर लक्ष्मनगढ व रईया गॉव में सड़क पर जल जमाव होने के कारण लोगो के आवागमन में घोर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गांव के कतिपय लोगों द्वारा नाबदान का पानी प्राय: उक्त सड़क पर बहाया जाता है। जिससे जलजमाव से कीचड़ […]