आजमगढ़। कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिये दो बड़ी लग्जरी बसों से आजमगढ़ के कांग्रेसी एवं उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव मनोज कुमार गौतम एवं अहमद शमशाद भी बस के साथ रवाना हुये। जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह ने कहा भारत जोड़ो यात्रा को लेकर कांग्रेसजनों में काफी उत्साह हैं। राहुल गांधी यात्रा के माध्यम से आपसी प्रेम, सद्भाव, भाईचारे का संदेश दे रहे हैं। हमें इस बात पर गर्व है कि जिस व्यक्ति के परिवार का देश की आजादी में योगदान रहा है देश की एकता, अखंडता के लिये जिस परिवार के लोगों ने अपनी कुर्बानी दी। जिस परिवार का एक व्यक्ति तमाम उपेक्षाओं व अपमान के बावजूद जिसकी इमेज खराब करने के लिये पूरी बीजेपी सरकार ने पूरी ताकत और पूरा पैसा लगा दिया उन्हें तमाम तरह से ट्रोल किया गया फिर भी उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और अकेले चल दिये। तमाम विपक्ष के लोग एवं देश के आमजन उन्हें भरपूर समर्थन दे रहें हैं। उनपर विश्वास करने वाले आजमगढ़ के सैकड़ों नौजवान राहुल गांधी को संदेश दे रहे है कि वह राहुल गांधी एवं उनके संघर्षों पर विश्वास करते हैं। मध्यमवर्गीय लोगो गरीबों को एक साथ लेकर चलने की उनकी सोच है उन्होंने आदिवासियों के हित मे कानून बनवाया। किसानों नौजवानों के हितो की रक्षा करने की उनकी सोच पर आजमगढ़ का नौजवान राहुल गांधी पर पूरा भरोसा करता है और उन्हें विश्वास दिलाता है कि बदलाव के लिये हम उनके कंधे से कंधा मिलाकर चलते रहेंगे। कांग्रेस प्रवक्ता ओंकार पाण्डेय ने बताया कि दो लग्जरी बड़ी बसों से भारत जोड़ो यात्री आजमगढ़ से गाजियाबाद के लिये रवाना हुये इसके अतिरिक्त भी तमाम कांग्रेसी ट्रेनों रोडवेज की बसों और निजी साधनों से भारत जोड़ो यात्रा के लिये रवाना हो चुके हैं आजमगढ़ से 500 से अधिक लोगों ने भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिये अपना पंजीकरण कराया था। सभी लोग लोनी बार्डर से राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगे और उत्तर प्रदेश की पूरी यात्रा में राहुल गांधी के साथ चलेंगे।
Related Articles
अंतिम सफर पर निकले मुलायम सिंह यादव, नेताजी अमर रहे के नारे से गूंजा सैफई
Post Views: 1,762 समाजवादी पार्टी (सपा) के संरक्षक मुलायम सिंह यादव का कुछ ही देर में उनके पैतृक गांव सैफई (Saifai) में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) के अंतिम दर्शन के लिए बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, भाजपा सांसद वरुण गांधी और रीता बहुगुणा जोशी, रालोद सांसद […]
आंदोलनकारी किसानों से निपटने के लिए प्रशासन मुस्तैद
Post Views: 359 आजमगढ़। जिला मुख्यालय स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय को सोमवार को हेलमेट एवं सुरक्षा कवच से लैस होकर मुस्तैदी से खड़े देख उस रास्ते से गुजर रहे लोगों के लिए कौतूहल का विषय बन गया। एसपी कार्यालय एवं आसपास के इलाके में गहमा-गहमी का माहौल देख हर किसी को पूरा मामला जानने की […]
UP Election Result : पश्चिमी यूपी की ज्यादातर सीटों पर भाजपा आगे, पूर्वांचल में हार सकते हैं कुछ मंत्री
Post Views: 10,915 उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 की मतगणना के अब तक रुझान में भाजपा बहुमत के जादुई आंकड़े से काफी आगे निकलती दिख रही है। चुनाव से ठीक पहले हुए किसान आंदोलन के कारण पश्चिम यूपी में भाजपा को बड़े नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा था। हालांकि रुझान इसके ठीक विपरीत दिख […]