भदोही, ज्ञानपुर

सर्विस लेन निर्माणके लिए शासन से स्वीकृति


कालीन निर्यातक हाजी शाहिद हुसैन ने शासनके प्रति किया धन्यवाद ज्ञापित

भदोही। वर्षो से इंदिरामिल फ्लाई ओवर के सर्विस लेन के खस्ता हाली के चलते कष्ट झेल रही जनता के लिए  खुशखबरी है। शासन ने लेन के निर्माण के लिए १.१९ करोड़ स्वीकृत कर दिया है। शीघ्र निर्माण का मार्ग प्रशस्त होने से नगर वासियो ने जनप्रतिनिधियो के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया साथ ही मांग किया की वर्षो झेलने के बाद निर्माण के लिए शासन से धन स्वीकृत हुवा है। ऐसे में निर्माण कार्य गुणवत्ता युक्त हो। सर्विस लेन पर पानी न लगे ढलान व जल निकासी व्यवस्था के साथ निर्माण हो। कालीन निर्यातक एवं भारतीय कल्याण समिति के रास्ट्रीय अध्यक्ष हाजी शाहिद हुसैन ने कहा की सर्विस लेन निर्माण कई बार सेतु निगम ने कराया मरम्मत भी हुवा लेकिन महीने में ही लेन स्वत: गड्डो में तब्दील हो गई। सर्विस लेन पर चलना जान लेवा हो चूका है। आये दिन ट्रक भी फसा रहता है। निर्माण के लिए शासन से धन स्वीकृत हुवा है। जिसका स्वागत है। साथ ही आग्रह है की निर्माण के साथ लेन को ढलान नुमा बनाते हुवे जलनिकासी की व्यवस्था रहे ताकि लेन दुरुस्त व सुरक्षित रहे। कहा की कालीन नगरी जाम की समस्या से जूझ रहा है। सर्विस लेन के खस्ताहाली के चलते भी अन्य मार्ग खास कर रेवड़ा फाटक मार्ग पर यातायात दबाव रहता है। चौरी रोड भी जाम के झाम से जूझता है।अभी गजिया मार्ग भी पुल निर्माण के लिए प्रवेश वर्जित है।जिसके चलते अन्य छोटी छोटी गालिया में यातायात दबाव बढ़ा है। हलाकि हमेशा के लिए समस्या समाधान के लिए वक्ति समस्या कोई बात नहीं है। इंडिरामिल फ्लाई ओवर के सर्विस लेन का निर्माण होने की खबर से प्रसन्नता हुई है। कार्यदाई संस्था गुणवत्ता युक्त निर्माण करे।

बाइक सवार घायल

गोपीगंज। नगर के बड़ी चौराहे पर सरिया लदे ट्राली मे भिड़ जाने से बाइक सवार व्यक्ति घायल हो गया। ज्ञात हो कि गोपीगंज बड़ी चौराहे पर कोइरौना थाना क्षेत्र के खेदोपुर गांव  निवासी नागेन्द्र पांडेय बाइक से  ज्ञानपुर गए थे वापस  लौटत समय गोपीगंज चौराहे पर पहले से खड़ी सरिया लदी ट्राली से टकरा जाने की वजह से घायल हो गए।