चंदौली। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, कुमारगंज, अयोध्या के अन्तर्गत संचालित कृषि विज्ञान केंद्र, चन्दौली द्वारा फसल अवशेष प्रबंधन परियोजना के अन्तर्गत दो दिवसीय विराट किसान मेला एवम कृषि उद्योग प्रदर्शनी कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि ऐ० पी० राव निदेशक प्रसार एवम कृषि विज्ञान केंद्र, वाराणसी के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवम अध्यक्ष डा० सत्यपाल सिंह की उपस्थिति में संपन्न हुआ। इस अवसर पर कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवम अध्यक्ष डा० सत्यपाल सिंह ने कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत करते हुए केंद्र की गतिविधियों पर विस्तार से बात रखी। डा० सिंह ने कहा की प्राकृतिक खेती का ट्रायल कृषि विज्ञान केन्द्र पर सफलता पूर्वक प्रतिभुत हो रहा है। किसानों के लिए प्राकृतिक खेती का प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहा है। इसके बाद से अब तक लगभग 500 से अधिक किसानों को जागरूक किया जा चुका है। मुख्य अतिथि ने कृषि विज्ञान केंद्र के कार्यों की सराहना करते हुए कहा की विगत एक दशक से खेती में मशीनों का प्रयोग बढ़ा है। साथ ही खेतीहर मजदूरों की कमी की वजह से भी यह एक आवश्यकता बन गई है। ऐसे में कटाई व गहराई के लिए कंबाईन हार्वेस्टर का प्रचलन बहुत तेजी से बड़ा है। जिसकी वजह से भारी मात्रा में फसल अवशेष खेत में पड़ा रह जाता है। डॉ अमित कुमार सिंह ने कहा की अवशेष प्रबन्धन में धन, मजदूर, समय आदि की आवश्यकता होती है और दो फसलों के बीच उपयुक्त समय के अभाव की वजह से भी वे ऐसा करने के लिए बाध्य हैं। उन्होंने कहा कि फसल अवशेषों को जला देने से खेत साफ होता है। उन्होंने कहा की रसायनों के अधिकतर इस्तेमाल से कैंसर के मरीजों की संख्या दिन पर दिन बढ़ती जा रही है ऐसे में ऑर्गेनिक और प्राकृतिक खेती पर जोर देने की आवश्यकता है। डा दिनेश यादव ने बताया की हमारे देश में सालाना 630.635 मि० टन फसल अवशेष पैदा होता है। कुल फसल अवशेष उत्पादन का 58 प्रतिशत धान फसलों से 17 प्रतिशत गन्ना, 20 प्रतिशत रेशा वाली फसलों से तथा 5 प्रतिशत तिलहनी फसलों से प्राप्त होता है। मृदा विज्ञानी डा० हनुमान प्रसाद पाण्डेय ने कहा की फसल अवशेष प्रबन्धन की विधियों की जानकारी न होने व होते हुए भी किसान अनभिज्ञ बने हुए हैं।
Related Articles
चंदौली। निराश्रित पशु फसल को कर रहें बर्बाद
Post Views: 343 सकलडीहा। जिलाधिकारी संजीव सिंह ने अभी पिछली बैठक में ही निराश्रित पशुओं को लेकर सख्त निर्देश दिया था। और कहा था कि निराश्रित पशुओं को गौशाला में रखा जाय, लेकिन उनके इस निर्देश को उनके ही अधीनस्थ नजरअंदाज कर रहे है। लिहाजा सकलडीहा विकास खण्ड में निराश्रित पशुओं की बाढ़ आ गयी […]
चंदौली। जन चौपाल लगाकर सुनी ग्रामीणों की समस्या
Post Views: 2,419 चंदौली। सकलडीहा विधान सभा क्षेत्र के रतनपुरा गांव में जनचौपाल के माध्यम से भाजपा नेता कृष्णानंद पाण्डेय ने ग्रामीणों की समस्याये सुनी। ग्रामीणों ने गांव के हाइटेंसन तार, हैण्डपम्प रिबोर, विद्युतीकरण व अन्य कई समस्यायों को अवगत कराया। इस दौरान भाजपा नेता कृष्णानंद पाण्डेय ने कहा कि भाजपा हाई कमान के निर्देश […]
चंदौली।मृतक परिवार को प्रबंधक ने सौपा चेक
Post Views: 423 सकलडीहा। क्षेत्र के कटेहरा केशवपुर निवासी सुनील कुमार की पिछले दिनों एक दुर्घटना में मौत हो गयी थी। गुरूवार की देर शाम को एटीएम दुर्घटना बीमा योजना के तहत यूबीआई के शाखा प्रबंधक ने मृतक के पत्नी को दो लाख की आर्थिक सहायता प्रदान किया। इस मौके पर विभाग के अन्य लोग […]